{"_id":"66b8abefe301d95b550cbaa4","slug":"indian-celebs-who-refused-pan-masala-advertisement-allu-arjun-amitabh-bachchan-aamir-khan-john-abraham-2024-08-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Celebs Refuse Pan Masala Ad: पान मसाला के विज्ञापनों से कोसो दूर रहते हैं ये सितारे, ठुकराया है करोड़ों का ऑफर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Celebs Refuse Pan Masala Ad: पान मसाला के विज्ञापनों से कोसो दूर रहते हैं ये सितारे, ठुकराया है करोड़ों का ऑफर
Sun, 11 Aug 2024 06:13 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sun, 11 Aug 2024 06:13 PM IST
विज्ञापन
पान मसाला के विज्ञापन नहीं करते ये सितारे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के सितारों की लोकप्रियता का फायदा हमेशा से विज्ञापन कंपनियां उठाती रही हैं। वह उनसे अपने सामान का एड कराकर मोटा मुनाफा बनाती हैं। ऐसा ही पान मसाला बनाने वाली कंपनियां भी करती हैं। पिछले कुछ दिनों से पान मसाला विज्ञापनों को लेकर बहस भी छिड़ी हुई है। हाल ही में जॉन अब्राहम ने पान मसाला के विज्ञापन करने वाले अभिनेताओं की आलोचना भी की है। इससे पहले भी कई अभिनेताओं को तंबाकू और पान मसाला का विज्ञापन करने के लिए ट्रोलिंग और आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। आज हम ऐसे अभिनेताओं के बारे में जानेंगे जिन्होंने पान मसाले के विज्ञापन करने से इनकार कर दिया है।
अल्लू अर्जुन
- फोटो : इंस्टाग्राम @alluarjunonline
अल्लू अर्जुन
साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने हाल ही में एक तंबाकू कंपनी के विज्ञापन को ठुकरा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विज्ञापन ठुकराने के पीछे का कारण अभिनेता ने बताया था कि जिस चीज का उपयोग वह नहीं करते उसको वह प्रमोट भी नहीं करते। कहा जाता है कि इसके लिए उन्हें करोड़ों का ऑफर मिला था।
Stree 2: बंपर ओपनिंग करने को तैयार 'स्त्री 2', एडवांस बुकिंग में ही बटोर डाले इतने करोड़

अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन
दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन भी तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन से तौबा करते हैं। दरअसल, वह एक बार किसी विज्ञापन में नजर आए थे, लेकिन इसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके प्रशंसकों ने उनसे पूछा था कि उन्हें इस तरह के विज्ञापन करने की क्या जरूरत है? जिसके बाद उन्होंने इस तरह के विज्ञापनों से तौबा कर ली।

आमिर खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
आमिर खान
अभिनेता आमिर खान के बारे में कहा जाता है कि वह ऐसे किसी विज्ञापन के लिए काम नहीं करते हैं, जो समाज के लिए ठीक ना हो या प्रासंगिक ना हो। वह भी तंबाकू जैसे विज्ञापनों से दूर रहते हैं।
अभिनेता आमिर खान के बारे में कहा जाता है कि वह ऐसे किसी विज्ञापन के लिए काम नहीं करते हैं, जो समाज के लिए ठीक ना हो या प्रासंगिक ना हो। वह भी तंबाकू जैसे विज्ञापनों से दूर रहते हैं।
विज्ञापन
जॉन अब्राहम
- फोटो : इंस्टाग्राम @ thejohnabraha
जॉन अब्राहम
अभिनेता जॉन अब्राहम नेचर लवर अभिनेताओं में से हैं। वह प्रकृति के संरक्षण के लिए भी आवाज उठाते रहते हैं। जॉन अब्राहम जहां इस तरह के विज्ञापनों का विरोध और आलोचना करते हैं, वहीं, खुद इस तरह के विज्ञापनों से कोसो दूर रहते हैं।
Devara: 'देवरा' के लिए फिल्माया गया धमाकेदार ओपनिंग सॉन्ग, तीसरे गाने में इस अवतार में दिखेंगे जूनियर एनटीआर