फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Actress: साउथ की मेगा बजट फिल्मों में जलवा बिखेरेंगी ये बॉलीवुड हसीनाएं, इन सितारों के साथ आएंगी नजर

Thu, 22 Feb 2024 12:16 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Thu, 22 Feb 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Janhvi Kapoor Disha Patani Urvashi Rautela these Bollywood Actress Seen In South Mega Budget Movies
उर्वशी रौतेला, जाह्नवी कपूर और कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की कई टॉप एक्ट्रेस साउथ की मेगा बजट फिल्मों में नजर आने वाली हैं। इनमें कुछ फिल्में इसी साल बड़े पर्दे पर भी नजर आएंगी तो वहीं कुछ आने वाले वर्षों में रिलीज होंगी। बॉलीवुड अभिनेत्रियां इन फिल्मों में साउथ के सुपरस्टार्स अभिनेताओं के साथ मुख्य भूमिकाएं निभाएंगी। चलिए आपको बताते हैं कि इंडस्ट्री कौन-कौन सी अदाकारा साउथ की फिल्मों में नजर आने वाली हैं

Janhvi Kapoor Disha Patani Urvashi Rautela these Bollywood Actress Seen In South Mega Budget Movies
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इस लिस्ट में पहला नाम जाह्नवी कपूर का है, जो 'देवरा' में जूनियर एनटीआर के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म के साथ जान्हवी अपना साउथ डेब्यू भी कर रही हैं। यह फिल्म 10 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म में सैफ अली खान मुख्य विलेन के किरदार में हैं। चर्चा है कि जाह्नवी जूनियर एनटीआर के अलावा राम चरण और सूर्या के साथ भी काम करने वाली हैं।

Janhvi Kapoor Disha Patani Urvashi Rautela these Bollywood Actress Seen In South Mega Budget Movies
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

सलार से बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने वाले प्रभास के साथ बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण स्क्रीन साझा करने वाली हैं। वे 'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबर्दस्त उत्साह है। दीपिका पादुकोण के अलावा इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और कमल हासन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi Kapoor Disha Patani Urvashi Rautela these Bollywood Actress Seen In South Mega Budget Movies
दिशा पटानी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की हॉट सेंसेशन दिशा पटानी तमिल डेब्यू करने जा रही हैं। वे सुपरस्टार सूर्या के साथ 'कंगुवा: ए माइटी वैलिएंट सागा' में मुख्य भूमिका निभाएंगी। फिल्म में बॉबी देओल अहम भूमिका में हैं। फिल्म में सूर्या, बॉबी देओल और दिशा पाटनी के अलावा जगपति बाबू और कई अन्य कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
Janhvi Kapoor Disha Patani Urvashi Rautela these Bollywood Actress Seen In South Mega Budget Movies
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी साउथ में अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं। वे साउथ सुपरस्टार राम चरण के फिल्म 'गेम चेंजर' में नजर आएंगी। इस पैन इंडिया फिल्म का निर्देशन शंकर कर रहे हैं। फिल्म में राम चरण और दिशा के अलावा एसजे सूर्या, जयराम, सुनील, नवीन चंद्र और मीका श्रीकांत भी नजर आने वाले हैं। वहीं, अभिनेत्री उर्वशी रौतेला भी साउथ सिनेमा अपने एक्टिंग जलवा दिखाने वाली हैं। ऋषभ शेट्टी स्टारर सुपरहिट फिल्म कंतारा के सीक्वल 'कंतारा' 2' उर्वशी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed