फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anil Kapoor: सोनम कपूर ने अपनी मां को दिया पिता अनिल कपूर के यंग लुक का श्रेय, कही ये बात

Thu, 22 Feb 2024 12:13 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Thu, 22 Feb 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Sonam Kapoor gave credit to her mother for father Anil Kapoor young look and fitness know what she says
सोनम कपूर और अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल के दिनों में अभिनेता अनिल कपूर अपने 'फाइटर' और 'एनिमल' जैसी चर्चित फिल्मों में नजर आए। फिल्म में अनिल के किरदार ने खूब सुर्खियां बटोरी। अपने अभिनय के अलावा 67 वर्षीय अभिनेता अपने फिटनेस और लुक्स को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। अनिल के लुक्स को देखकर उनकी उम्र का सही अंदाजा लगा पाना लोगों के लिए काफी मुश्किल होता है। हाल ही में अभिनेत्री सोनम कपूर में अपने पिता के हैंडसम लुक्स और फिटनेस का राज खोला।

Sonam Kapoor gave credit to her mother for father Anil Kapoor young look and fitness know what she says
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सोनम हाल ही में एक बुक लॉन्च में शामिल हुईं, जहां उन्होंने अपने पिता अनिल कपूर की लाइफस्टाइल और उनके यंग लुक के बारे में बात की। उन्होंने बताया की उनके पिता अनिल कपूर शराब या धूम्रपान नहीं करते। इस दौरान उन्होंने अपने चाचा बोनी कपूर और संजय कपूर के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, 'बोनी चाचा को खाना पसंद है। वे कभी-कभार शराब पीना भी पसंद करते हैं और संजय चाचा मध्यम स्वभाव के हैं, लेकिन ये सभी स्वस्थ इंसान हैं।
 
Sonam Kapoor gave credit to her mother for father Anil Kapoor young look and fitness know what she says
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान सोनम ने अपने दादा सुरिंदर कपूर का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनके सफेद बालों के अलावा अपने निधन तक हमारे दादा जी वैसे ही दिखते थे। सोनम ने अपने पिता अनिल कपूर के यंग लुक का श्रेय अपनी मां को दिया। उन्होंने कहा, 'मुझे याद है मेरी मां ने मुंबई में पहला निजी ट्रेनिंग जिम शुरू किया था। यह बहुत साल पहले शुरू हुआ था। ये मेरी मां ही हैं जो शुरू से ही बहुत स्वस्थ रही हैं। स्वास्थ्य के प्रति बेहद जागरूक रही। पापा कभी-कभी इन सब चीजों को इग्नोर करते हैं, लेकिन मम्मी एक अच्छी पत्नी की तरह उन्हें नियंत्रित करती थीं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Kapoor gave credit to her mother for father Anil Kapoor young look and fitness know what she says
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि सोनम कपूर बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। साल 2007 में उन्होंने अपने करियर में कई सफल फिल्मों और इंडस्ट्री के बड़े सितारों के साथ काम किया। सोनम आखिरी बार साल 2023 में आई थ्रिलर 'ब्लाइंड' में नजर आईं थीं, जिसमें उन्होंने एक अंधी लड़की का किरदार निभाया था। सोनम कपूर अपने पिता अनिल कपूर के बेहद करीब है।
Shaitaan Trailer: इस दिन रिलीज होगा अजय देवगन-आर माधवन की 'शैतान' का ट्रेलर, अच्छाई-बुराई के बीच होगी जंग

विज्ञापन
Sonam Kapoor gave credit to her mother for father Anil Kapoor young look and fitness know what she says
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं, अनिल कपूर हाल ही में सिद्धार्थ आनंद की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'फाइटर' में महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म में अनिल के अलावा ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में थे। वहीं, साल 2023 में रणबीर कपूर स्टारर एनिमल में भी अनिल कपूर ने दमदार भूमिका निभाई थी। 
Vidyut Jammwal: विद्युत ने बिना कपड़ों वाली तस्वीर पर दी प्रतिक्रिया, बोले- 'आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed