{"_id":"66af48917bd7fb302d03f2a9","slug":"janhvi-kapoor-movies-box-office-performance-mili-mr-and-mrs-mahi-bawal-good-luck-jerry-2024-08-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Janhvi Kapoor: 'उलझ' की उलझन के बीच जानें जान्हवी कपूर की पिछली फिल्मों का हाल, एक ने कमाए थे कुल 2.82 करोड़","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Janhvi Kapoor: 'उलझ' की उलझन के बीच जानें जान्हवी कपूर की पिछली फिल्मों का हाल, एक ने कमाए थे कुल 2.82 करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sun, 04 Aug 2024 02:54 PM IST
सार
जान्हवी कपूर की नई फिल्म 'उलझ' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों का प्यार नहीं मिल पा रहा है और टिकट खिड़की पर इसकी हालत पतली हो रखी है। इसने अभी तक केवल दो करोड़ 85 लाख रुपये ही कमाए है। जान्हवी की पिछली फिल्मों में 'मिली', 'मिस्टर एंज मिसेज माही', 'बवाल' और 'गुड लक जैरी' थी। आइए जानते हैं कि जब ये चारों दर्शकों के बीच पहुंची तो इनका हाल कैसा रहा था।
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जान्हवी कपूर की नई फिल्म 'उलझ' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों का प्यार नहीं मिल पा रहा है और टिकट खिड़की पर इसकी हालत पतली हो रखी है। इसने अभी तक केवल दो करोड़ 85 लाख रुपये ही कमाए है। जान्हवी की पिछली फिल्मों में 'मिली', 'मिस्टर एंज मिसेज माही', 'बवाल' और 'गुड लक जैरी' थी। आइए जानते हैं कि जब ये चारों दर्शकों के बीच पहुंची तो इनका हाल कैसा रहा था।
2 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
मिली
जान्हवी कपूर की फिल्म 'मिली' 04 नवंबर, 2024 को रिलीज हुई थी। इसका निर्माण उन्हीं के पिता बोनी कपूर ने किया था। यह मलयालम फिल्म 'हेलेन' का आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जिसमें जान्हवी के अलावा सनी कौशल ने भी काम किया है। इस थ्रिलर फिल्म को दर्शकों ने कोई तवज्जों नहीं दी थी। इसने केवल 2.82 करोड़ रुपये ही कमाए थे और बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी।
'मिस्टर एंज मिसेज माही' 31 मई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जान्हवी कपूर को क्रिकेट खेलते हुए देखा गया था। फिल्म में राजकुमार राव ने भी मुख्य भूमिका अदा की थी। इसका निर्देशन शरण शर्मा ने किया था। फिल्म ने भारत में 41.75 करोड़ रुपये कमाए थे और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 51.25 करोड़ रुपये पर आकर थम गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बवाल
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoo
बवाल
'बवाल' जान्हवी कपूर की एक्शन रोमांटिक फिल्म है, जिसमें उनकी और वरुण धवन की जोड़ी देखने को मिली थी। फिल्म में दूसरे विश्व युद्ध के दौरान की एक लव स्टोरी देखने को मिली थी। इसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 21 जुलाई, 2023 से 'बवाल' की स्ट्रीमिंग शुरू हुई थी। ओरमैक्स मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म को पहले तीन दिनों में 6.9 मिलियन बार देखा गया था। इसके अलावा 17 जुलाई से 24 जुलाई के सप्ताह में भारत में ओटीटी पर तीसरी सबसे ज्यादा देखे जानी वाली हिंदी फिल्म भी बन गई थी।
'गुड लक जैरी' एक कॉमेडी क्राइम फिल्म है। इसमें जान्हवी कपूर, दीपक डोबरियाल और सुशांत सिंह ने अभिनय किया है। यह तमिल भाषा में बनी ‘कोलमावु कोकिला’ की हिंदी रीमेक है। इसका निर्देशन सिद्धार्थ सेनगुप्ता ने किया है और 29 जुलाई, 2022 से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इसकी स्ट्रीमिंग शुरू हुई थी। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 5.5 है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।