Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Javed Ali reacted to Diljit Dosanjh comment on infrastructure Says as Artist and Citizen I love My country
{"_id":"67762617e73e348f3c0fd645","slug":"javed-ali-reacted-to-diljit-dosanjh-comment-on-infrastructure-says-as-artist-and-citizen-i-love-my-country-2025-01-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diljit Dosanjh:'मुझे अपने देश से प्यार है', भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर को खराब कहने पर दिलजीत पर भड़के जावेद अली","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Diljit Dosanjh:'मुझे अपने देश से प्यार है', भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर को खराब कहने पर दिलजीत पर भड़के जावेद अली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:09 AM IST
सार
बता दें कि दिलजीत ने लाइव परफॉर्मेंस के दौरान भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर को खराब बताकर कहा था कि वह अब यहां कभी कॉन्सर्ट नहीं करेंगे। सिंगर के इस बयान को सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।
विज्ञापन
1 of 5
दिलजीत दोसांझ, जावेद अली
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने दिल लुमिनाती टूर को लेकर चर्चा में चल रहे थे। देश के अलग-अलग राज्यों में जाकर दिलजीत अपनी परफॉर्मेंस से फैंस का दिल भी जीता। हालांकि, इन सब के बीच सिंगर अपने विवादित बयानों को लेकर भी काफी चर्चा में थे। बीते दिनों दिलजीत ने अपनी परफॉर्मेंस के दौरान भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर को खराब कहा था। अब सिंगर जावेद अली ने दिलजीत की इस बात का जवाब दिया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
2 of 5
दिलजीत दोसांझ।
- फोटो : सोशल मीडिया
दिलजीत ने भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर को बताया था खराब
बता दें कि दिलजीत ने लाइव परफॉर्मेंस के दौरान भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर को खराब बताकर कहा था कि वह अब यहां कभी कॉन्सर्ट नहीं करेंगे। सिंगर के इस बयान को सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। अब सिंगर जावेद अली ने कहा है कि भारत में कलाकारों का सम्मान किया जाता है और एक कलाकार को घर में जिस तरह का प्यार मिलता है, वह बेमिसाल है।
जावेद अली ने दिया जवाब
जावेद अली ने कहा “हम जहां भी जाते हैं, हमें बहुत प्यार मिलता है। हमारे देश में लोग कलाकारों के साथ बहुत सम्मान से पेश आते हैं। मुझे नहीं लगता कि ऐसा प्यार कहीं और मौजूद है। अगर आपको घर पर सम्मान मिलता है, तो यही सबसे ज्यादा मायने रखता है। आप चाहे कहीं भी जाएं, आपको वही खुशी नहीं मिलेगी। भारत में कॉन्सर्ट सेटअप के विषय पर बोलते हुए उन्होंने कहा, "मुझे अपने देश से प्यार है।"
यह था पूरा मामला
मालूम हो कि दिलजीत ने जो बयान दिया था, उसमें कहा था, "यहां, हमारे पास लाइव शो के लिए अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है। यह इनकम का बड़ा सोर्स है, जो कई लोगों को रोजगार देता है। मैं अगली बार कोशिश करूंगा कि मंच को बीच में रखूं ताकि दर्शक उसके आस-पास हों। जब तक ऐसा नहीं होता, मैं भारत में शो नहीं करूंगा, यह पक्का है।"
विज्ञापन
5 of 5
दिलजीत दोसांझ प्रधानमंत्री मोदी को गुलदस्ता देते हुए
- फोटो : एक्स (ट्वीटर)
पीएम मोदी से मिले दिलजीत
इस बीच अब हाल ही में, दिलजीत ने अपने दिल लुमिनाती टूर के बाद पीएम मोदी से मुलाकात की है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और सिंगर के फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।