{"_id":"66e537e544033a752d068741","slug":"jawan-movie-south-actress-nayanthara-x-account-hacked-she-shared-information-on-social-media-2024-09-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nayanthara: ‘जवान’ अभिनेत्री नयनतारा का एक्स अकाउंट हुआ हैक, पोस्ट कर प्रशंसकों को किया सावधान","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Nayanthara: ‘जवान’ अभिनेत्री नयनतारा का एक्स अकाउंट हुआ हैक, पोस्ट कर प्रशंसकों को किया सावधान
Sat, 14 Sep 2024 12:46 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sat, 14 Sep 2024 12:46 PM IST
विज्ञापन
नयनतारा
- फोटो : इंस्टाग्राम @nayanthara
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ की सुपरस्टार अभिनेत्री नयनतारा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि उनका एक्स अकाउंट हैक हो गया है। ‘जवान’ अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों के साथ स्थिति के बारे में बताया। अभिनेत्री ने पोस्ट करते हुए अनुरोध किया कि उनके प्रशंसक उनके अकाउंट से होने वाले किसी भी असामान्य गतिविधि या पोस्ट को अनदेखा कर दें।
नयनतारा
- फोटो : इंस्टाग्राम @nayanthara
पोस्ट में क्या लिखा?
नयनतारा ने पोस्ट करते हुए लिखा, ‘अकाउंट हैक हो गया है। कृपया पोस्ट किए जा रहे किसी भी अनावश्यक या अजीब ट्वीट को अनदेखा करें।’यह घोषणा एक्स पर उनकी आखिरी पोस्ट के बाद हुई, जिसे इस महीने की शुरुआत में शाहरुख खान अभिनीत ‘जवान’ की एक साल पूरे होने के अवसर पर साझा किया गया था।
Ayushmann Khurrana: आयुष्मान के जन्मदिन पर दिखा पत्नी ताहिरा का रोमांटिक अंदाज, साझा कीं प्यारी तस्वीरें

Account has been hacked. Please ignore any unnecessary or strange tweets being posted.
— Nayanthara✨ (@NayantharaU) September 13, 2024
नयनतारा
- फोटो : इंस्टाग्राम@nayanthara
पोस्ट में जताया था आभार
पोस्ट में, नयनतारा ने फिल्म की सफलता का जश्न मनाते हुए लिखा, ‘जवान के एक साल चीफ एटली की ओर से बधाई, शाहरुख खान, विजय सेतुपति, और प्रशंसकों ने इसे बहुत बड़ा बना दिया।’ बता दें कि अभिनेत्री ने पिछले साल शाहरुख खान के साथ जवान में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी।

‘जवान’ से बॉलीवुड में किया डेब्यू
'जवान' शाहरुख खान और निर्देशक ‘एटली’ की पहली फिल्म थी। फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और इसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। इस फिल्म में शाहरुख और नयनतारा के अलावा दीपिका पादुकोण, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, रिधि डोगरा, लहर खान, गिरिजा ओक और संजीता भट्टाचार्य शामिल हैं।

गुड़हल की चाय के फायदे बताने पर डाक्टर ने किया था विरोध
अभिनेत्री नयनतारा कुछ दिनों पहले गुड़हल के फूल की चाय बनाने के फायदे बता कर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई थीं। उनकी इस पोस्ट के बाद ‘द लीवर डॉक्टर’ ने इसका जमकर विरोध किया था। जिसकी प्रतिक्रिया में अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा की थी। हालांकि, इन सबके बाद उन्होंने अपनी गुड़हल की चाय वाली पोस्ट को हटा लिया था।
कैमरा देख क्यों आग बबूला हो जाती हैं जया बच्चन? सामने आई वजह