Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Jr NTR Birthday Starts His Career As Child Actor Now Become A Superstar Know The Journey Of Tarak Rama Rao
{"_id":"682c07f916b3508cca097528","slug":"jr-ntr-birthday-starts-his-career-as-child-actor-now-become-a-superstar-know-the-journey-of-tarak-rama-rao-2025-05-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Junior NTR: दीवानगी ऐसी कि ऑडियो लॉन्च पर ही पहुंच गए 10 लाख फैंस; 20 सालों में कुछ इस तरह बदल गए जूनियर NTR","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Junior NTR: दीवानगी ऐसी कि ऑडियो लॉन्च पर ही पहुंच गए 10 लाख फैंस; 20 सालों में कुछ इस तरह बदल गए जूनियर NTR
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Tue, 20 May 2025 10:40 AM IST
सार
Jr NTR Birthday: बॉलीवुड में अपने डेब्यू को तैयार साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। जानते हैं उनके सुपरस्टार बनने के सफर के बारे में।
विज्ञापन
1 of 11
जूनियर एनटीआर
- फोटो : इंस्टाग्राम-@jrntr
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मास एंटरटेनर फिल्मों के बादशाह और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना करियर शुरू करने वाले जूनियर एनटीआर की गिनती अब साउथ के हाइएस्ट पेड एक्टर्स में होती है। उनकी लोकप्रियता का आलम ये है कि उनकी एक झलक पाने के लिए लाखों की संख्या में फैंस उपस्थित हो जाते हैं, जिन्हें संभालना तक मुश्किल हो जाता है। तेलुगु सिनेमा से अपनी शुरूआत करने वाले जूनियर एनटीआर अब एक पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं। वो जल्द ही ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘वॉर 2’ से बॉलीवुड में भी अपना डेब्यू करने वाले हैं। आज जन्मदिन के मौके पर जानते हैं जूनियर एनटीआर और उनके सफर के बारे में।
2 of 11
पिता और दादा के साथ जूनियर एनटीआर
- फोटो : सोशल मीडिया
एक हाई प्रोफाइल फैमिली से आते हैं जूनियर एनटीआर
जूनियर एनटीआर एक हाई प्रोफाइल फैमिली से आते हैं। उनका जन्म 20 मई 1983 को एक्टर और राजनेता नंदमुरी हरिकृष्ण के घर नंदमुरी तारक रामा राव जूनियर के रूप में हुआ। उनके दादा दिग्गज तेलुगु अभिनेता, निर्देशक और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. टी. रामा राव थे। जूनियर एनटीआर को प्यार से तारक भी बुलाते हैं। वो अपने दादा और पिता की लीगेसी को आगे बढ़ा रहे हैं।
3 of 11
जूनियर एनटीआर
- फोटो : सोशल मीडिया
बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की शुरूआत
जूनियर एनटीआर ने अपने करियर की शुरूआत एक चाइल आर्टिस्ट के तौर पर की थी। साल 1991 में महज 8 साल की उम्र में वो फिल्म ‘ब्रह्मऋषि विश्चामित्र’ में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट पहली बार नजर आए। अपने दादा एन. टी. रामा राव के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जूनियर एनटीआर ने राजा भरत का रोल निभाया था। इसके बाद साल 1997 में वो नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म ‘रामायण’ में 14 साल की उम्र में भगवान राम के किरदार में नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
जूनियर एनटीआर नेटवर्थ
- फोटो : अमर उजाला
2001 में लीड रोल में पहली बार आए नजर, राजामौली की फिल्म से मिली सफलता
जूनियर एनटीआर ने साल 2001 में आई फिल्म ‘निन्नु चूडालानी’ से बतौर लीड एक्टर शुरूआत की। हालांकि, यह फिल्म कोई कमाल नहीं दिखा पाई। जूनियर एनटीआर को अपनी पहली सफलता एसएस राजामौली की पहली निर्देशित फिल्म ‘स्टूडेंट नंबर 1’ से मिली।
विज्ञापन
5 of 11
जूनियर एनटीआर
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे बने मास हीरो
साल 2002 में आई फिल्म ‘आदि’ और 2003 में 'सिम्हाद्री' और 'राखी' की सफलता ने जूनियर एनटीआर को तेलुगु के टॉप एक्टर्स में लाकर खड़ा दिया और उन्हें मास हीरो की पहचान दिलाई। 2004 तक जूनियर एनटीआर की फैन फॉलोइंग इतनी जबरदस्त हो गई कि इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘अंधरावाला’ के ऑडियो लॉन्च इवेंट पर तकरीबन 10 लाख फैंस की भीड़ जमा हुई थी। इसके बाद जूनियर एनटीआर ने ‘जुड़वा नंबर वन’, ‘बादशाह’, ‘टेंपर’, ‘फैमिली- एक डील’, ‘जनता गैराज’ और ‘अरविंद समेथा’ जैसी कई हिट फिल्में दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।