{"_id":"66738e313c797b38bf02a195","slug":"jubilee-talkies-star-khushi-dubey-abhishek-bajaj-talking-about-their-show-says-its-not-a-regular-love-story-2024-06-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jubilee Talkies: मोहब्बत और रंजिश की कहानी है 'जुबली टॉकीज', शो के स्टार अभिषेक और खुशी दुबे ने किया खुलासा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Jubilee Talkies: मोहब्बत और रंजिश की कहानी है 'जुबली टॉकीज', शो के स्टार अभिषेक और खुशी दुबे ने किया खुलासा
Thu, 20 Jun 2024 07:58 AM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Thu, 20 Jun 2024 07:58 AM IST
विज्ञापन
जुबली टॉकीज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के नए शो 'जुबली टॉकीज - शोहरत,शिद्दत,मोहब्बत' में अभिनेत्री खुशी दुबे और अभिषेक बजाज अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। यह शो आम टीवी शो कैसे और कितना अलग है इस बात की जानकारी खुद शो के स्टार्स ने दी है। आइए जानते क्या कुछ कहा है खुशी और अभिषेक ने मीडिया से बातें करते हुए अपने शो 'जुबली टॉकीज - शोहरत,शिद्दत,मोहब्बत' के बारे में--
अभिषेक बजाज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के नए शो 'जुबली टॉकीज - शोहरत,शिद्दत,मोहब्बत' में अभिषेक बजाज अहम भूमिका निभा रहे हैं। अपने शो के बारे में बातें करते हुए अभिनेता कहते हैं, 'सबसे पहले तो मैं आपको बताना चाहूंगा कि जब मैंने इस शो के बारे में सुना तब मुझे लगा कि यह आम टीवी शो से काफी अलग है। इसकी कहानी एक सुपर स्टार और आम लड़की के बीच पनप रहे प्यार और रंजिश की कहानी है। दोनों में मोहब्बत होगी या नहीं होगी ये किसी को पता नहीं है'।
जुबली टॉकीज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अभिषेक बजाज अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'जैसे कि इस शो का नाम 'जुबली टॉकीज - शोहरत,शिद्दत,मोहब्बत' ही अपने आप में काफी अलग है। वैसे ही इसकी कहानी भी बेहद दिलचस्प होने वाली है। मुझे यकीन है कि दर्शकों को यह शो देखकर काफी मजा आने वाला है। मैंने पहले जो कुछ भी किया है यह शो उससे अलग और चैलेंजिंग है'।
विज्ञापन
विज्ञापन
जुबली टॉकीज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
'जुबली टॉकीज - शोहरत,शिद्दत,मोहब्बत' में खुशी दुबे लीडिंग अभिनेत्री का किरदार निभा रही हैं। मीडिया से बातें करते हुए खुशी कहती हैं, 'इस शो में मैं एक ऐसी लड़की की भूमिका निभा रही हूं जो अपने बाबा के संगम थिएटर को वापस हासिल करना चाहती है। यह उस लड़की की संघर्ष की कहानी है। इसी दौरान वह अपने फेवरेट हीरो से मिलती और फिर क्या होता है उसे ही शो में दिखाया गया है'।
विज्ञापन
जुबली टॉकीज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का नया शो 'जुबली टॉकीज - शोहरत,शिद्दत,मोहब्बत' 24 जून 2024 से हर सोमवार और शुक्रवार रात आठ बजे आने वाला है। इस शो लेकर अभी से ही दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। अपने शो के बारे बातें करते हुए खुशी और अभिषेक कहते हैं, 'ऐसा शो लोगों ने पहले कभी नहीं देखा होगा। यह एकदम अलग और सिद्दत वाली प्रेम कहानी है। इस शो को देखकर दर्शक निराश नहीं होंगे'।