Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 2 In Hindi Comparison Baahubali 2 Adipurush Saaho Salaar Radhe Shyam
{"_id":"667fa302be41dbd380045009","slug":"kalki-2898-ad-box-office-collection-day-2-in-hindi-comparison-baahubali-2-adipurush-saaho-salaar-radhe-shyam-2024-06-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kalki 2898 AD: हिंदी पट्टी में झंडे नहीं गाड़ सकी कल्कि 2898 एडी, अपनी इन फिल्मों से आगे नहीं निकल सके प्रभास","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kalki 2898 AD: हिंदी पट्टी में झंडे नहीं गाड़ सकी कल्कि 2898 एडी, अपनी इन फिल्मों से आगे नहीं निकल सके प्रभास
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sat, 29 Jun 2024 11:35 AM IST
सार
ओपनिंग डे पर फिल्म ने छप्पड़फाड़ के कमाई की थी। हालंकि दूसरे दिन यानी कि शुक्रवार को फिल्म की कमाई में 40 फीसदी से ज्यादा की कमी देखने को मिली। फिल्म को हिंदी पट्टी पर भी जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।
प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों की तरफ से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने छप्पड़फाड़ के कमाई की थी। हालंकि दूसरे दिन यानी कि शुक्रवार को फिल्म की कमाई में 40 फीसदी से ज्यादा की कमी देखने को मिली। फिल्म को हिंदी पट्टी पर भी जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। ऐसे में जानते हैं कि फिल्म ने अकेले हिंदी भाषा में कितना कारोबार किया और 'कल्कि 2898 एडी' के अलावा प्रभास की अन्य फिल्मों ने हिंदी पट्टी पर पहले दो दिनों में कितनी कमाई की...
2 of 8
कल्कि 2898 एडी
- फोटो : सोशल मीडिया
'कल्कि 2898 एडी' को सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में प्यार मिल रहा है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही कई रिकॉर्ड बना लिए हैं। नाग अश्विन निर्देशित ‘कल्कि 2898 एडी’ हिंदी दर्शकों को भी खूब पसंद आ रही है। हिंदी पट्टी पर भी फिल्म धमाकेदार कारोबार कर रही है। फिल्म ने पहले दिन सभी भाषाओं को मिलाकर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 95.3 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, सिर्फ हिंदी पट्टी पर फिल्म ने पहले दिन 22.5 करोड़ की कमाई की। दूसरे दिन सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म ने 54 करोड़ का कारोबार किया, वहीं, हिंदी में इसने 22.5 करोड़ कमाए। इसी तरह सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म ने दो दिन में 149.3 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
3 of 8
बाहुबली 2
- फोटो : एक्स
बाहुबली 2
'बाहुबली द बिगनिंग' के बाद प्रभास की 'बाहुबली 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई की थी। 2017 में आई इस फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। बाहुबली 2 ने सभी भाषाओं को मिलाकर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1030.42 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 121 करोड़ रुपये की जबर्दस्त कमाई की थी। वहीं अकेले हिंदी भाषा में इसने पहले दिन 41 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे दिन फिल्म ने 90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, हिंदी पट्टी पर इसने दूसरे दिन 40.50 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
साहो
- फोटो : एक्स
साहो
प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'साहो' को भी सिनेमघरों में दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म शानदार कमाई करने में सफल रही थी। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 310 करोड़ रुपये की कमाई के साथ विदा ली थी। इसकी ओपनिंग डे की कमाई की बात करें तो पहले दिन 'साहो' ने भारत में 89 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। हिंदी पट्टी पर इसने 24.40 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं दूसरे दिन इसने 55.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, हिंदी भाषा में फिल्म ने 25.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन
5 of 8
राधे श्याम
- फोटो : ट्विटर
राधेश्याम
सुपरस्टार प्रभास और अभिनेत्री पूजा हेगड़े की फिल्म 'राधे श्याम' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही थी। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 123.2 करोड़ रुपये का कुल कारोबार किया था। प्रभास की इस फिल्म ने 43.1 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग ली थी। वहीं, हिंदी पट्टी पर इसने 4.8 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे दिन फिल्म ने 24.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और हिंदी भाषा में 4.95 करोड़ रुपये कमाए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।