फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonakshi-Zaheer Iqbal: शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में भर्ती, पति जहीर के साथ पिता का हालचाल लेने पहुंचीं सोनाक्षी

Sat, 29 Jun 2024 10:54 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 29 Jun 2024 10:54 AM IST
विज्ञापन
Shatrughan Sinha admited at Kokilaben Hospital for routine checkup Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal visited
शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी-जहीर - फोटो : सोशल मीडिया

नई-नवेली दुल्हन सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल को शुक्रवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल के बाहर देखा गया। शादी के महज पांच दिन बाद कपल को अस्पताल के बाहर देख फैंस तरह-तरह के कयास लगाने लगे। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा इस अस्पताल में भर्ती हैं, ऐसे में उनका हालचाल लेने के लिए जहीर और सोनाक्षी वहां पहुंचे। रिपोर्ट्स के मुताबिक शत्रुघ्न सिन्हा उम्र संबंधी रूटीन चैकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं।

Shatrughan Sinha admited at Kokilaben Hospital for routine checkup Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal visited
शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को रजिस्टर मैरिज की। करीब सात साल की डेटिंग के बाद दोनों ने शादीशुदा जिंदगी में प्रवेश किया है। दोनों परिवारों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी संपन्न हुई और इसके बाद शाम को रिसेप्शन पार्टी का आयोजन हुआ। बेटी की विदाई के पांच दिन बाद ही शत्रुघ्न सिन्हा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर आ रही है। 

Shatrughan Sinha admited at Kokilaben Hospital for routine checkup Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal visited
सोनाक्षी सिन्हा-शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सोनाक्षी के पिता और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की तबीयत ठीक नहीं है। उम्र संबंधी रूटीन जांच के लिए उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसे में सोनाक्षी अपने पति जहीर के साथ पिता से मिलने अस्पताल पहुंचीं।
Vidyut Jammwal: ‘क्रैक’ के बाद विद्युत को हुआ था करोड़ों का नुकसान, रिलीज के बाद सर्कस में किया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
Shatrughan Sinha admited at Kokilaben Hospital for routine checkup Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal visited
सोनाक्षी सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम

सोनाक्षी और जहीर की शादी के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने बुधवार 26 जून को शादी की कुछ छलकियां सोशल मीडिया पर साझा कीं। उन्होंने बेटी की शादी की वीडियो भी साझा कीं, जिसमें मंत्रोच्चार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से शादी की रस्म पूरी हो रही हैं। इसके साथ अभिनेता ने लिखा, 'कृतज्ञता के भाव के साथ हम इस विशेष दिन को हमारे साथ मनाने के लिए सभी को धन्यवाद देना चाहते हैं'।
Hari Hara Veera Mallu: पवन कल्याण की आगामी फिल्म पर आया बड़ा अपडेट, दिखेगा बाघ वाला एक रोमांचक सीक्वेंस

विज्ञापन
Shatrughan Sinha admited at Kokilaben Hospital for routine checkup Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal visited
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : एक्स @ShatruganSinha

सोनाक्षी सिन्हा के करियर की बात करें तो उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म 'दबंग' से डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इस साल उन्हें संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में देखा गया। वहीं, जहीर भी फिल्मों में सक्रिय हैं। सोनाक्षी और जहीर फिल्म 'डबल एक्सएल' में साथ स्क्रीन साझा कर चुके हैं। 
Kalki 2898 AD: हिंदी पट्टी में झंडे नहीं गाड़ सकी कल्कि 2898 एडी, अपनी इन फिल्मों से आगे नहीं निकल सके प्रभास

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed