Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Kalki 2898 AD Part 2: prabhas reportedly denied to shoot nag ashwin Movie sequel this Year Know Reason
{"_id":"67f919e01410c690980808ef","slug":"kalki-2898-ad-part-2-prabhas-reportedly-denied-to-shoot-nag-ashwin-movie-sequel-this-year-know-reason-2025-04-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kalki 2898 AD Part 2: नाग अश्विन को प्रभास से मिला ये बड़ा गच्चा, अब सारी उम्मीदें फिर से आलिया भट्ट पर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kalki 2898 AD Part 2: नाग अश्विन को प्रभास से मिला ये बड़ा गच्चा, अब सारी उम्मीदें फिर से आलिया भट्ट पर
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 11 Apr 2025 07:09 PM IST
सार
Nag Ashwin Movie Kalki 2898 AD Sequel: फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की सीक्वल की पटकथा पूरी हो चुकी है। कुछ नए किरदार भी उन्होंने इसके लिए गढ़ लिए हैं। लेकिन, फिल्म के हीरो प्रभास ने ऐन मौके पर कैंची मार दी।
विज्ञापन
1 of 5
प्रभास-नाग अश्विन-आलिया भट्ट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
महाभारत की प्रचलित कथाओं के इर्द गिर्द बुनी गई निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने पूरे देश में धमाकेदार कारोबार किया। लोग इसकी अगली कड़ी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन मामला कुछ गड़बड़ होता दिखाई दे रहा है। ये फिल्म बनाने वाली कंपनी वैजयंती पिक्चर्स के सूत्रों की मानें तो कंपनी ने फिल्म की सीक्वल की शूटिंग के लिए इस साल किया सारा इंतजाम समेट लेने का हुक्म जारी कर दिया है।
2 of 5
फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऊर्जावान निर्देशक नाग अश्विन ने ‘अमर उजाला’ से पिछली मुलाकात में बताया था कि उनकी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में धरती पर कल्कि अवतार होने पर अनंत काल से मौजूद सातों चिरंजीवियों के उनके सामने प्रकट होने की कथा पर भी वह काम कर रहे हैं। इस फिल्म की सीक्वल में पौराणिक कहानियों का एक नया संसार वह दर्शकों को दिखाने की उम्मीद कर रहे हैं।
3 of 5
प्रभास
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की सीक्वल की पटकथा पूरी हो चुकी है। कुछ नए किरदार भी उन्होंने इसके लिए गढ़ लिए हैं। लेकिन, फिल्म के हीरो प्रभास ने ऐन मौके पर कैंची मार दी। बताते हैं कि प्रभास ने नाग अश्विन को साफ कह दिया है कि वह उनकी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की सीक्वल की शूटिंग इस साल पूरी नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की कास्ट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मामला अब यूं भी संगीन हो चला है कि नाग अश्विन ने इस चक्कर में अपनी आलिया भट्ट के साथ चर्चित एक फिल्म अरसे से रोक रखी है। उनके करीबी बताते हैं कि इस फिल्म पर वह फिर से काम कर चुके हैं और हो सकता है कि अब जल्द ही इस फिल्म का आधिकारिक एलान भी हो जाए।
फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रभास के खेमे से खबर ये है कि वह ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी अहम फ्रेंचाइजी को पूरा समय देना चाहते हैं और इसके पहले अपनी लंबित फिल्मों ‘राजा साब’, ‘फौजी’ और ‘स्पिरिट’ की शूटिंग पूरी कर लेना चाहते हैं। फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की सीक्वल की शूटिंग आगे खिसकने से सबसे अधिक चिंता इसकी निर्माता कंपनी वैजयंती फिल्म्स को हो रही है, जिसने इसमें मोटा निवेश कर रखा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।