Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Kangana Ranaut shared photos with PM Narendra Modi from his visit to Mandi wrote Mandi mein aapka swagat hai
{"_id":"66507a001151f71e3a05c07f","slug":"kangana-ranaut-shared-photos-with-pm-narendra-modi-from-his-visit-to-mandi-wrote-mandi-mein-aapka-swagat-hai-2024-05-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: पीएम मोदी से मिलीं कंगना, तस्वीरें साझा कर लिखा - मंडी में आपका स्वागत है प्रधानमंत्री जी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kangana Ranaut: पीएम मोदी से मिलीं कंगना, तस्वीरें साझा कर लिखा - मंडी में आपका स्वागत है प्रधानमंत्री जी
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत फिल्मों के अलावा राजनीति में भी जलवा बिखेरने को तैयार हैं। आज यानी शुक्रवार को अभिनेत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संग अपने लोकसभा सीट मंडी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करती नजर आईं। खुद कंगना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संग अपनी कई तस्वीरों को साझा किया है। आइए आपको बताते हैं कंगना ने तस्वीरों के साथ क्या कुछ लिखा है--
बॉलीवुड में अपनी बेबाकी के लिए मशहूर कंगना रणौत भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी हैं। वे हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ रही हैं। वहीं आज कंगना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संग अपनी कई तस्वीरों को अपने फैंस एक संग साझा करते हुए लिखा है, 'प्रधानमंत्री जी मंडी में आपका स्वागत है'।
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना रणौत पीच और क्रीम रंग की साड़ी में बला की हसीन लग रही थीं। कंगना ने साड़ी के साथ हिमाचली टोपी भी पहना था। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिमाचली टोपी में नजर आए। एक तस्वीर में कंगना पीएम का अभिवादन लाल गुलाब देकर करती दिखाई दीं। सोशल मीडिया पर कंगना की ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना रणौत की इस रैली में विशाल जनसमुदाय उमड़ा था। कंगना की तस्वीरों पर उनके फैंस आकर काफी प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'बहुत बढ़िया। ये हैं असली पहाड़ी शेरनी'। वहीं एक और यूजर ने लिखा है, 'पहाड़ी शेरनी का जलवा'।
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंडी यात्रा से पहले कंगना रणौत ने एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, 'जब बॉलीवुड ने मुझे बाहरी समझा और मेरी अंग्रेजी का मजाक उड़ाया तब दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी और दुनिया के सबसे बड़े नेता पीएम मोदी ने मुझे मंडी के लोगों की सेवा करने और उनके कल्याण के लिए काम करने के लिए चुना। उन्होंने इस 'पहाड़ी बेटी' में जो भरोसा दिखाया है मैं उसे कायम रखने की कोशिश करुंगी'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।