सब्सक्राइब करें

600 करोड़ क्लब में शामिल होने के करीब पहुंची ‘कांतारा चैप्टर 1’, 26वें दिन भी जुटाए इतने करोड़ रुपए

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 28 Oct 2025 12:31 AM IST
सार

Kantara Chapter 1 Collection: रिलीज के 26 दिन बाद भी ‘कांतारा चैप्टर 1’ लोगों को सिनेमाघरों में खींच रही है। जानिए 26वें दिन फिल्म ने की कितनी कमाई?

विज्ञापन
Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 26th Rishab Shetty Starrer Film Near To Enter 600 Crore Club
कांतारा चैप्टर 1 - फोटो : अमर उजाला

ऋषभ शेट्टी स्टारर ‘कांतारा चैप्टर 1’ धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर एक महीना पूरा करने के करीब है। 26 दिन बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छे नंबर हासिल कर रही है। अब फिल्म के 26वें दिन की भी कमाई सामने आ गई है। जानिए चौथे सोमवार को फिल्म ने किया कैसा प्रदर्शन?

Trending Videos
Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 26th Rishab Shetty Starrer Film Near To Enter 600 Crore Club
फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

चौथे सोमवार को ऐसा रहा कलेक्शन
‘कांतारा चैप्टर 1’ सिनेमाघरों में 26 दिन पूरे कर चुकी है। फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। अब फिल्म ने 26वें दिन अपने चौथे सोमवार को भी 3.25 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 592.85 करोड़ रुपए पहुंच गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 26th Rishab Shetty Starrer Film Near To Enter 600 Crore Club
'कांतारा चैप्टर 1' - फोटो : X

600 करोड़ पर टिकी निगाहें
इससे पहले अपने चौथे वीकेंड पर ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने अच्छे नंबर हासिल किए थे। फिल्म ने शनिवार को 9 करोड़ और रविवार को 10.40 करोड़ रुपए की कमाई की थी। अब ‘कांतारा चैप्टर 1’ की निगाहें 600 करोड़ के आंकड़े को छूने पर हैं। उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही 600 करोड़ क्लब में भी शामिल हो जाएगी। 

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 26th Rishab Shetty Starrer Film Near To Enter 600 Crore Club
'कांतारा चैप्टर 1' - फोटो : X

‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के आगे डटकर खड़ी रही ‘कांतारा चैप्टर 1’
‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ जैसी फिल्मों के साथ भी ‘कांतारा चैप्टर 1’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बनाए रखे रही। इससे साबित होता है कि फिल्म की कहानी लोगों को पसंद आ रही है और वो नई रिलीज फिल्मों पर ‘कांतारा चैप्टर 1’ को तरजीह दे रहे हैं। यही कारण है कि फिल्म की कमाई में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। 

विज्ञापन
Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 26th Rishab Shetty Starrer Film Near To Enter 600 Crore Club
'कांतारा चैप्टर 1' - फोटो : X
ऋषभ शेट्टी ने ही किया है निर्देशन
‘कांतारा चैप्टर 1’ साल 2023 में आई ‘कांतारा’ की अगली कड़ी है। हालांकि, फिल्म में कांतारा से पहले की कहानी दिखाई गई है। फिल्म भारतीय परंपरा, संस्कृति की कहानी कहती है। फिल्म के एक्शन सीन्स भी दर्शकों को पसंद आ रहे हैं। ऋषभ शेट्टी ने फिल्म में लीड रोल निभाने के साथ ही निर्देशन भी किया है।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed