{"_id":"66b9c74a4d5957b7fd0edfca","slug":"kareena-kapoor-khan-wishes-sara-ali-khan-on-his-29th-birthday-sending-love-and-pumpkin-in-gift-2024-08-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kareena Kapoor Khan: सारा अली खान को करीना कपूर ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, गिफ्ट में भेजेंगी कद्दू की सब्जी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kareena Kapoor Khan: सारा अली खान को करीना कपूर ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, गिफ्ट में भेजेंगी कद्दू की सब्जी
Mon, 12 Aug 2024 01:56 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Mon, 12 Aug 2024 01:56 PM IST
विज्ञापन
करीना कपूर खान और सारा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan और @saraalikhan95
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की युवा अभिनेत्री सारा अली खान आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड जगत के कई सितारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। अभिनेत्री करीना कपूर खान ने भी सारा को अलग अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। करीना ने सारा और उनके पिता सैफ अली खान की एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
करीना कपूर खान की स्टोरी
- फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
दरअसल, करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर सारा अली खान और सैफ अली खान की एक पुरानी फोटोशूट की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में सारा और सैफ एक साथ ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे डार्लिंग सारा। ढेर सारा प्यार और कद्दू की सब्जी भेज रही हूं।’ बता दें कि अभिनेत्री सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी है।
पिछले साल के मुकाबले फीका है बॉलीवुड के लिए ये साल
पिछले साल के मुकाबले फीका है बॉलीवुड के लिए ये साल
अनन्या पांडे स्टोरी
- फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday
सारा अली खान को अभिनेत्री अनन्या पांडे ने भी जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की, जिसमें वह और सारा एक साथ केक खाते हुए नजर आ रही हैं। दोनों ही इस तस्वीर में खुश दिख रहे हैं। अनन्या ने स्टोरी साझा करते हुए लिखा, ‘यह तुम्हारा जन्मदिन है, खुश रहो और केक खाओ, ढेर सारा प्यार।’
विज्ञापन
विज्ञापन
सारा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @saraalikhan95
सारा अली खान के आगामी कार्यों की बात करें तो वह पहली बार आयुष्मान खुराना के साथ एक्शन-कॉमेडी फिल्म में स्क्रीन साझा करने के लिए तैयार हैं। फिल्म का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस और गुनीत मोंगा के सिख्या एंटरटेनमेंट द्वारा किया जाएगा। हालांकि, अभी तक फिल्म के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। इसके अलावा सारा आदित्य रॉय कपूर के साथ ‘मेट्रो इन दिनों’ में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में अली फजल, फातिमा सना शेख, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी और कोंकणा सेन शर्मा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
सारा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @saraalikhan95
सारा अली खान को इससे पहले मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म 'मर्डर मुबारक' और देशभक्ति थ्रिलर ड्रामा 'ऐ वतन मेरे वतन' में देखा गया था। बता दें कि अभिनेत्री ने बहुत कम समय में काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है। पटौदी खानदान से ताल्लुक के बावजूद भी सारा को उनके अभिनय के लिए और एक उभरते सितारे के रूप में पहचाना जाता है।
Divyendu Sharma: 'मिर्जापुर 3' को मिली प्रतिक्रिया पर 'मुन्ना भैया' ने ली चुटकी? कहा- सब पिन ड्रॉप साइलेंस थे
Divyendu Sharma: 'मिर्जापुर 3' को मिली प्रतिक्रिया पर 'मुन्ना भैया' ने ली चुटकी? कहा- सब पिन ड्रॉप साइलेंस थे