बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म 'शेहशाह' की रिलीज को आज तीन साल पूरे हो गए हैं। यह फिल्म शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म में सिद्धार्थ और कियारा की जोड़ी पहली बार साथ में पर्दे पर नजर आई थी। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म में विक्रम बत्रा का किरदार निभाया था। सिद्धार्थ ने फिल्म के तीन साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक नोट भी लिखा है।
Shershaah: सिद्धार्थ-कियारा की शेरशाह को तीन साल पूरे, अभिनेता ने जश्न मनाते हुए साझा की तस्वीरें, लिखा ये नोट
अभिनेता ने 'शेहशाह' के तीन साल पूरे होने पर विक्रम बत्रा की भी तस्वीर साझा की है। सोशल मीडिया पर फैंस को अभिनेता का ये पोस्ट बेहद पसंद आ रहा है। सिद्धार्थ मल्होत्रा के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ी तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ ही अभिनेता ने एक खूबसूरत नोट भी लिखा है। सिद्धार्थ ने लिखा, 'शेरशाह को तीन साल हो गए हैं। कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाना मेरे करियर के सबसे पुरस्कृत अनुभवों में से एक था। इसमें 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में विशेष जूरी पुरस्कार से सम्मानित एक महान नायक की कहानी को जीवंत किया गया।'
A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)
उन्होंने आगे विक्रम बत्रा के परिवार से मिलने को याद करते हुए लिखा, 'उनके अविश्वसनीय परिवार से मुलाकात ने यात्रा को अविस्मरणीय बना दिया। यह एक वास्तविक हीरो की विरासत और हमारे द्वारा बनाई गई यादों का जश्न मनाने के लिए है।' उन्होंने अपने पोस्ट में विक्रम बत्रा के माता-पिता के साथ भी तस्वीर साझा की है। इसमें कियारा आडवाणी भी दिखाई दे रही हैं।
अभिनेता ने 'शेहशाह' के तीन साल पूरे होने पर विक्रम बत्रा की भी तस्वीर साझा की है। सोशल मीडिया पर फैंस को अभिनेता का ये पोस्ट बेहद पसंद आ रहा है। सिद्धार्थ मल्होत्रा के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ये दिल मांगे मोर।' साथ ही कई लोग फिल्म के तीन साल पूरे होने पर उन्हें बधाई दे रहे हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म 'शेहशाह' 12 अगस्त 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। विष्णु वर्धन के निर्देशन में बनी ये फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। इस फिल्म से ही सिद्धार्थ और कियारा की प्रेम कहानी शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों ने 2023 में शादी रचा ली थी।
Keerthy Suresh: 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर कीर्ति सुरेश का बड़ा खुलासा, फिल्म में एक भूमिका का मिला था प्रस्ताव
