Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Raghu Thatha Actress Keerthy Suresh revealed was offered a different role by Nag Ashwin in Kalki 2898 AD
{"_id":"66b9b295abef5ad8ec038077","slug":"raghu-thatha-actress-keerthy-suresh-revealed-was-offered-a-different-role-by-nag-ashwin-in-kalki-2898-ad-2024-08-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Keerthy Suresh: 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर कीर्ति सुरेश का बड़ा खुलासा, फिल्म में भूमिका का मिला था प्रस्ताव","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Keerthy Suresh: 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर कीर्ति सुरेश का बड़ा खुलासा, फिल्म में भूमिका का मिला था प्रस्ताव
इस साल जून में रिलीज हुई फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने हजार करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की है। फिल्म में कई बड़े कलाकार एक साथ नजर आए, इनमें अमिताभ बच्चन , प्रभास, दीपिका पादुकोण, कमल हासन आदि कलाकार शामिल हैं। इन कलाकारों के अलावा एक और मशहूर अभिनेत्री इस फिल्म से जुड़ी थीं, लेकिन वह पर्दे पर नजर नहीं आईं। अब उन्होंने इस फिल्म को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।
साउथ की मशहूर अभिनेत्री और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कीर्ति सुरेश भी इस फिल्म से जुड़ी थीं। उन्होंने इस फिल्म में प्रभास के किरदार भैरव के साथ नजर आने वाली रोबोट बुज्जी को अपनी आवाज दी है। इन दिनों अभिनेत्री अपनी आगामी तमिल फिल्म रघु थाथा के प्रमोशन में जुटी है, जो इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली है। अभिनेत्री ने इस दौरान 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर एक दिलचस्प खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें इस फिल्म के लिए एक किरदार की पेशकश की गई थी।
अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए मशहूर अभिनेत्री कीर्ति सुरेश ने इस खुलासे ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें निर्देशक नाग अश्विन ने एक भूमिका की पेशकश की थी, लेकिन अभिनेत्री ने इसके लिए इनकार कर दिया। हालांकि, उनकी इस फिल्म से जुड़ने की प्रबल इच्छा थी, इसलिए उन्होंने बुज्जी को आवाज देने का सुझाव दिया। अभिनेत्री के इस सुझाव को नाग अश्विन ने सहर्ष स्वीकार कर लिया और इस तहर से 'कल्कि 2898 एडी' में बुज्जी का किरदार जीवंत हो गया।
Mufasa: 'मुफासा' के हिंदी वर्जन में आवाज देंगे शाहरुख, आर्यन और अबराम, पहली बार साथ आएगी पिता-बेटे की जोड़ी
कीर्ति सुरेश को पसंद करने वाले फैंस की लंबी फेहरिस्त है। फैंस उन्हें पर्दे पर देखने के लिए बेताब रहते हैं। बात करें अभिनेत्री के वर्क फ्रंट की, तो वह 'रघु थाथा' के बाद 'बेबी जॉन', 'रिवॉल्वर रानी' और 'उप्पू कप्पुराम्बु' आदि फिल्मों में नजर आएंगी। फिल्म बेबी जॉन के साथ वह हिंदी फिल्मों में डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म में वह बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन के साथ नजर आएंगी।
SRK: शाहरुख खान ने आखिर क्यों की थी 'डर' में खलनायक की भूमिका? बोले- 'स्विस चॉकलेट की तरह नहीं दिखता था'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।