करीना कपूर खान की नई फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन हंसल मेहता ने किया है। फिल्म को आलोचकों की सराहना मिली है। हालांकि, दर्शक फिलहाल उनकी फिल्म से दूरी बनाए हुए है। करीना ने अपने करियर में इससे पहले भी कई थ्रिलर फिल्मों में काम किया है। आइए जानते हैं कि उनकी कुछ थ्रिलर फिल्मों के बारे में।
Kareena Kapoor: द बकिंघम मर्डर्स से पहले करीना ने इन थ्रिलर फिल्मों में किया था काम, सैफ संग भी दिखी थी जोड़ी
करीना कपूर खान की नई फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन हंसल मेहता ने किया है। फिल्म को आलोचकों की सराहना मिली है। हालांकि, दर्शक फिलहाल उनकी फिल्म से दूरी बनाए हुए है। करीना ने अपने करियर में इससे पहले भी कई थ्रिलर फिल्मों में काम किया है। आइए जानते हैं कि उनकी कुछ थ्रिलर फिल्मों के बारे में।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाने जान
पिछले साल करीना कपूर 'जाने जान' फिल्म में नजर आई थीं। इस थ्रिलर फिल्म में करीना का किरदार जटिलता और रहस्य से भरा हुआ था। जाने जान के जरिए दर्शकों को उनके अभिनय का एक नया रूप भी देखने को मिला। फिल्म की दिलचस्प कहानी ने थ्रिलर के शौकीनों का मन मोह लिया था। इसका निर्देशन सुजॉय घोष ने किया है।
तलाश
'तलाश' करीना कपूर के करियर की एक और शानदार थ्रिलर फिल्म है। इसकी कहानी एक पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक रहस्यमयी हत्या की जांच कर रहा होता है। फिल्म में करीना का किरदार रहस्य बढ़ाने का काम करता है। फिल्म 2012 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन रीमा कागती ने किया था। इसमें आमिर खान, राजकुमार राव, रानी मुखर्जी और नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने भी अभिनय किया था।
Anubhav Sinha: भीड़ और अनेक की असफलता पर अनुभव सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- यह कोई बड़ी बात नहीं है
कुर्बान
साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'कुर्बान' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसमें करीना ने अवंतिका नाम की प्रोफेसर का रोल किया है। वो एक आदमी के प्यार में पड़ जाती है और उसे लगता है कि वो उसे जानती है, लेकिन जल्द ही कहानी में नया मोड़ आता है और उसे राज पता चलता है। इसका निर्देशन रेनसिल डिसिल्वा ने किया था। फिल्म में सैफ अली खान और विवेक ओबरॉय ने भी काम किया था।
Yudhra: 'डॉन 3' में काम करना चाहते थे सिद्धांत चतुर्वेदी? 'युध्रा' से एक्शन फिल्म करने की इच्छा हुई पूरी
गब्बर इज बैक
'गब्बर इज बैक' भी करीना के करियर की अहम थ्रिलर फिल्मों में से एक हैं। इसमें करीना और अक्षय कुमार की जोड़ी देखने को मिली थी। इसकी कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भ्रष्ट अधिकारियों की वजह से अपना सब गवां देता है और इसके बाद अन्याय का बदला लेने की ठानता है। इसे दक्षिण भारतीय निर्देशक कृष्ण जगरलामुडी ने डायरेक्ट किया था।
Govinda: जब गोविंदा की महिला प्रशंसक ने 20 दिनों तक किया था नौकरानी होने का नाटक, पत्नी सुनीता ने किया खुलासा