फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manoj Bajpayee: 'मसाला फिल्मों से मनोज को नहीं है कोई परहेज', कमर्शियल मूवी से दूरी की एक्टर ने बताई यह वजह

Thu, 18 Jan 2024 10:14 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Thu, 18 Jan 2024 10:14 AM IST
विज्ञापन
killer soup actor Manoj Bajpayee told the reason for his distance from commercial films know inside details
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक्टर मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'किलर सूप' को लेकर चर्चा में हैं। हाल के दिनों में मनोज की कई वेब सीरीज और फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है, जिससे वे काफी खुश हैं। एक के बाद मनोज के कई प्रोजेक्ट्स लाइन में लगे हुए हैं। इस चीज को लेकर मनोज कहते है कि वे खुश है कि एक अभिनेता के रूप में वे बदलती चीजों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। वहीं, एक साक्षात्कार में मनोज ने व्यावसायिक फिल्मों से दूरी पर भी बात की।

killer soup actor Manoj Bajpayee told the reason for his distance from commercial films know inside details
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साक्षात्कार में मनोज ने कहा कि एक अभिनेता के रूप में वे आज मिलने वाले मौके का फायदा उठाना चाहते हैं। ओटीटी में अपने काम को लेकर मनोज ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं और खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि ओटीटी के आने से मेरे लिए चीजें बदलनी शुरू हो गई हैं। अगर लोग मेरी फिल्में पसंद कर रहे हैं, तो वहां भी आप सिर्फ इतना ही कह सकते हैं कि हमारा इरादा एक अच्छी फिल्म बनाने का था। उसमें अच्छा अभिनय करने का था। इसलिए सब कुछ सही हो रहा है। गौरतलब है कि मनोज 'गुलमोहर', 'सिर्फ एक बंदा काफी है', 'जोरम', 'किलर सूप' जैसे कई फिल्म और वेब सीरीज बैक टू बैक हिट्स दिए हैं।

killer soup actor Manoj Bajpayee told the reason for his distance from commercial films know inside details
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मनोज बाजपेयी ज्यादातर लीक से हटकर फिल्में करते हैं। उनमें व्यावसायिक मसाला फिल्मों करने की कोई उत्सुकता नहीं दिखती। हालांकि, मनोज कमर्शियल फिल्मों से दूरी से इंकार करते हैं। साक्षात्कार में मनोज ने कहा, 'मुझे व्यावसायिक फिल्मों से कोई परहेज नहीं है। मैंने कुछ फिल्में की भी हैं। इनमें साल 2018 में आई बागी 2 एक मसाला फिल्म थी, वैसे ही उस साल मेरी सत्यमेव जयते भी आई थी'।

विज्ञापन
विज्ञापन
killer soup actor Manoj Bajpayee told the reason for his distance from commercial films know inside details
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मनोज ने आगे कहा, 'मैं सोचता हूं कि एक अभिनेता को किसी जॉनर को लेकर पसंदीदा नहीं बनना चाहिए। उन्हें अपनी कला विकसित करनी चाहिए। हर जॉनर में कुछ न कुछ सीखने को मिलता रहता है। मुझे अपने अभिनय को इस तरह से निखारना है कि मैं 'बागी 2', 'सत्यमेव जयते' भी कर सकूं और बीच-बीच में 'स्पेशल 26' या 'अय्यारी' जैसी फिल्मों में भी किरदार अदा कर सकूं। फिर से मसाला फिल्मों में काम करने को लेकर मनोज ने कहा, ' इसके लिए स्क्रिप्ट शानदार होनी चाहिए। अगर निर्माता सिर्फ इसलिए फिल्म बनाना चाह रहे हैं क्योंकि ये चलन में है तो मैं इसमें काम नहीं करूंगा'।

विज्ञापन
killer soup actor Manoj Bajpayee told the reason for his distance from commercial films know inside details
मनोज वाजपेयी और अवा - फोटो : सोशल मीडिया

काम के दौरान परिवार को समय ने देने को लेकर मनोज ने कहा कि घर पर पर्याप्त समय नहीं बिताने के चलते उनकी बेटी अवा उनसे लड़ाई करती हैं। मनोज ने कहा, 'मेरी छोटी बच्ची कहते है कि मुझे नहीं पता कि उसे गणित के विषय में क्या समस्या हो रही है, इसलिए अब मुझे जाकर उसके गणित के शिक्षक से मिलना होगा। हालांकि, मेरा परिवार ज्यादातर समय मेरे लिए खुश रहता है। उन्होंने मुझे सालों से देखा है। हर सुख-दुख में मेरे साथ रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed