फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office 2024: जानिए 2024 के पहले छह महीनों में रिलीज हुई फिल्मों का हाल, कुछ ने किया कमाल तो कुछ हुई बेहाल

Thu, 27 Jun 2024 12:17 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 27 Jun 2024 12:17 PM IST
सार

इस साल अभी तक 'इनसाइड आउट 2' ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म का बजट 1,669 करोड़ रुपये का था और इसने वर्ल्डवाइड 6,679 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

विज्ञापन
Know about hit and flop films released in the first six months of 2024 and their box office collection
हॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

2024 के छह महीने पूरे होने वाले हैं। अब तक कई बड़ी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जिनमें से कुछ तो बंपर कमाई करने में कामयाब रही, जबकि कुछ बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती नजर आई। अभी तक 'इनसाइड आउट 2', 'ड्यून पार्ट 2', 'बॉब मार्ले: वन लव', 'बैड बॉयज: राइड ऑर डाई', 'द फॉल गाय', 'मैडम वेब' और 'द वॉचर्स' समेत कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। आइए जानते हैं कि इनमें से किसका प्रदर्शन अच्छा रहा और किसने निराश किया।

Know about hit and flop films released in the first six months of 2024 and their box office collection
‘इनसाइड आउट 2’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस साल अभी तक 'इनसाइड आउट 2' ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म का बजट 1,669 करोड़ रुपये का था और इसने वर्ल्डवाइड 6,679 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। डिज्नी और पिक्सार की यह एनिमेटेड फिल्म 14 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 

Know about hit and flop films released in the first six months of 2024 and their box office collection
ड्यून 2 - फोटो : सोशल मीडिया

टिमोथी चालमेट की फिल्म 'ड्यून पार्ट 2' ने भी टिकट खिड़की पर मोटी कमाई की है। इस फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 5,936 करोड़ रुपये कमाए है और इसका बजट 1,586 करोड़ रुपये का था। इसका पहला भाग साल 2021 में रिलीज हुआ था, जिसने छह अकादमी पुरस्कार जीते थे। 'लेट नाइट विद द डेविल' की बात करें तो इसने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 102 करोड़ रुपये की कमाई की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो वितरक द्वारा इस फिल्म के बजट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इतना जरूर है कि इसे बेहद कम बजट में बनाया गया था और इस हॉरर फिल्म ने अच्छी कमाई करके सभी को चौंका दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Know about hit and flop films released in the first six months of 2024 and their box office collection
फिल्म 'बैड बॉयज: राइड ऑर डाई' - फोटो : इंस्टाग्राम @willsmith

'बैड बॉयज' फ्रेंचाइजी की फिल्म 'बैड बॉयज: राइड ऑर डाई' को 834 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया और इसने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 2,412 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। जाहिर है कि दर्शकों ने एक विल स्मिथ और मार्टिन लॉरेंस की जोड़ी पर खूब प्यार बरसाया। 

विज्ञापन
Know about hit and flop films released in the first six months of 2024 and their box office collection
द गारफील्ड मूवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'द गारफील्ड मूवी' ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 1,920 करोड़ रुपये का अच्छा कारोबार किया। इस फिल्म को 500 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। इस फिल्म को युवा दर्शकों ने काफी पसंद किया। यह एक एनिमेटेड एडवेंचर फिल्म है, जिसमें क्रिस प्रैट ने अभिनय किया है। 'बॉब मार्ले: वन लव' फिल्म की बात करें तो इसका बजट 584 करोड़ रुपये का था। फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 1,494 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यह फिल्म बॉब मार्ले के जीवन पर आधारित है, जो 14 फरवरी, 2024 को रिलीज हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed