{"_id":"66c7070b3a8b5433630c4375","slug":"know-about-singer-kk-on-his-birth-anniversary-his-famous-friendship-and-romantic-songs-2024-08-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Singer KK: दोस्तों की महफिल में रंग जमा देते हैं केके के गाने, जिंगल्स तो इतने सारे गाए कि सुन ही नहीं पाएंगे","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Singer KK: दोस्तों की महफिल में रंग जमा देते हैं केके के गाने, जिंगल्स तो इतने सारे गाए कि सुन ही नहीं पाएंगे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Fri, 23 Aug 2024 08:15 AM IST
सार
यारी-दोस्ती के गाने सुनने हो या फिर प्यार भरे, सुनने वाले की इन दोनों ही ख्वाहिशों को एक नाम पूरा कर सकता है और वो है- केके। केके अब इस दुनिया में तो नहीं हैं, लेकिन उनके गाए गाने आज भी हर कहीं सुनने को मिलते रहते हैं। आज वो हमारे बीच होते तो अपना 55वां जन्मदिन मना रहे होते। उनका जन्म 23 अगस्त 1968 को हुआ था और 31 मई 2022 को उनका 53 साल की उम्र में निधन हो गया था।
विज्ञापन
1 of 5
केके
- फोटो : इंस्टाग्राम @kk_live_now
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
यारी-दोस्ती के गाने सुनने हो या फिर प्यार भरे, सुनने वाले की इन दोनों ही ख्वाहिशों को एक नाम पूरा कर सकता है और वो है- केके। केके अब इस दुनिया में तो नहीं हैं, लेकिन उनके गाए गाने आज भी हर कहीं सुनने को मिलते रहते हैं। आज वो हमारे बीच होते तो अपना 55वां जन्मदिन मना रहे होते। उनका जन्म 23 अगस्त 1968 को हुआ था और 31 मई 2022 को उनका 53 साल की उम्र में निधन हो गया था।
2 of 5
केके
- फोटो : इंस्टाग्राम @ kk_live_now
केके भारतीय संगीत जगत के सबसे प्रतिभाशाली और सम्मानित गायकों में से एक थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापनों के जिंगल्स गाकर की थी। ये पढ़कर आप चौंक सकते हैं कि उन्होंने 3,500 से भी ज्यादा जिंगल्स गाए थे। साल 1999 उनके लिए खास रहा, क्योंकि 'हम दिल दे चुके सनम' फिल्म से उन्हें प्लेबैक सिंगिंग में पहचान बनाने का मौका मिला था। इस फिल्म से उनका गाना 'तड़प तड़प के इस दिल से' काफी मशहूर हुआ था।
3 of 5
केके
- फोटो : इंस्टाग्राम @ kk_live_now
केके की मधुर आवाज से भरे गानों की सूची काफी लंबी है। इसमें यारों दोस्ती, पल, आशाएं, खुदा जाने, दिल इबादत कर रहा है, जरा सी दिल में, तू ही मेरी शब है, आंखों में तेरी अजब सी, इंडिया वाले, दिलनशीं दिलनशीं, हां तू है, तू जो मिला, मत आजमा रे, पिया आए ना, लबों को, गोरी गोरी, तुझे सोचता हूं, सजदे किए है लाखों, ओ जाना, लापता और मेरे ब्रदर की दुल्हन समेत कई गानें शामिल हैं।
केके के करियर को हिंदी गानों से तो पंख लगे ही, साथ ही साथ उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी, बंगाली और गुजराती भाषाओं में भी गाने गाकर अपनी पहचान बनाई। उनका पहला अल्बम पल था, जो 1999 में रिलीज हुआ था। यारों दोस्ती और पल इसी अल्बम के गाने हैं, जिन्हें युवा लोग काफी पसंद करते हैं और अपने दोस्ती के दिनों को याद करते हुए अक्सर सुनते हैं।
गायकी से नाम कमाने वाले केके अपने निधन के दिन भी कोलकाता में एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे। उस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद हर कोई दंग था। उनके चाहने वालों को इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा था और आज भी नहीं होता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।