फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office: ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ में दिखी जबरदस्त टक्कर, 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘महावतार नरसिम्हा’

Sun, 17 Aug 2025 08:16 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 17 Aug 2025 08:16 AM IST
सार

Box Office Collection: बीते शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर 'वॉर 2' और 'कुली' में जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। वहीं 'महावतार नरसिम्हा' ने भी शानदार रिकॉर्ड कायम कर दिया है। जानिए अन्य फिल्मों का हाल।

विज्ञापन
Know Box office collection of coolie war 2 mahavatar narsimha saiyaara and know its total earning
बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का हाल - फोटो : एक्स

सिनेमाघरों में इस समय दो फिल्मों का जलवा है 'कुली' और 'वॉर 2', जिनके बीच बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश देखने को मिल रहा है। इसके अलावा दूसरी तरफ एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा 'ने भी अपना जलवा बरकरार रखा है और धीरे-धीरे कई बड़े रिकॉर्ड को चकनाचूर करती जा रही है। वहीं अन्य फिल्मों का हाल काफी बुरा है। आइए जानते हैं शनिवार के दिन फिल्मों ने की कितनी कमाई।

Know Box office collection of coolie war 2 mahavatar narsimha saiyaara and know its total earning
कुली - फोटो : एक्स

कुली
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मल्टीस्टारर फिल्म ‘कुली’ को थिएटर्स में रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं और इसका जलवा बरकरार है। ओपनिंग डे पर 65 करोड़ रुपये से शुरुआत करने वाली फिल्म ने शनिवार को 38.6 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने शुक्रवार को 54.75 करोड़ रुपये कमाए थे। इस हिसाब से देखा जाए, तो 'कुली' ने तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 158.7 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस फिल्म को लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है, जिसमें रजनीकांत के अलावा नागार्जुन, उपेंद्र और आमिर खान भी अहम भूमिका में हैं।

Know Box office collection of coolie war 2 mahavatar narsimha saiyaara and know its total earning
फिल्म 'वॉर 2' - फोटो : X

वॉर 2
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर भी फैंस काफी उत्साहित दिख रहे हैं। ये फिल्म 'कुली' से जबरदस्त टक्कर ले रही है। जहां शुक्रवार के दिन कमाई के मामले में 'वॉर 2' से 'कुली' आगे थी, तो शनिवार को पीछे हो गई है। 'वॉर 2' ने बीते शनिवार को 33.25 करोड़ रुपये कमाए, जबकि शुक्रवार को इसने 57.35 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ने तीन दिनों में कुल 142.71 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know Box office collection of coolie war 2 mahavatar narsimha saiyaara and know its total earning
'महावतार नरसिम्हा' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

महावतार नरसिम्हा
अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी 'महावतार नरसिम्हा' ने एक शानदार रिकॉर्ड कायम कर दिया है। इसने बॉक्स ऑफिस पर भारत में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने बीते शनिवार को 6.75 करोड़ रुपये कमाए, जबकि शुक्रवार को इसने 7.25 करोड़ रुपये कमाए थे। 'महावतार नरसिम्हा' ने 23 दिनों में कुल 202.35 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म में भगवान विष्णु के अवतार नरसिम्हा भगवान की कहानी दिखाई गई है।

विज्ञापन
Know Box office collection of coolie war 2 mahavatar narsimha saiyaara and know its total earning
'सैयारा' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया

सैयारा 
अहान पांडे और अनीत पड्डा की 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर अब भी अपनी पकड़ बनाए हुए है। सिर्फ 30 दिनों में इसने कुल 324 करोड़ रुपये के आसा-पास का कलेक्शन कर लिया है। मोहित सूरी की इस फिल्म ने शुक्रवार को मात्र 50 लाख रुपये कमाए थे। हालांकि, शनिवार के कलेक्शन की अभी पूरी जानकारी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed