साउथ सुपरस्टार धनुष आखिरी बार 'रायन' में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने अभिनय के साथ निर्देशक की कमान भी संभाली थी। यह उनकी दूसरी निर्देशित फिल्म थी। वहीं, अब वह अपनी अगली निर्देशित फिल्म नीलावुकु एन मेल एन्नाडी कोबाम (नीक) के लिए तैयार हैं। वहीं, इस बीच अब अभिनेता की नई फिल्म का एलान हो गया है, जो उनकी चौथी निर्देशित फिल्म होगी।
Dhanush: धनुष की नई फिल्म 'डी52' का एलान, अभिनय के साथ निर्देशक की कमान भी संभालेंगे अभिनेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता धनुष ने हाल ही में तमिल फिल्म्स प्रोड्यूसर्स काउंसिल (टीएफपीसी) के साथ अपने मुद्दों को सुलझा लिया है और उनका रेड कार्ड रद्द कर दिया गया है। आज मंगलवार, 17 सितंबर को डॉन पिक्चर्स नाम के एक नए प्रोडक्शन हाउस ने घोषणा की कि अभिनेता धनुष उनकी पहली फिल्म में होंगे। इस फिल्म का अस्थायी नाम डी52 रखा गया है, जो धनुष की 52वीं फिल्म होगी।
आधिकारिक घोषणा डॉन पिक्चर्स के आकाश भास्करन ने की, जो प्रोडक्शन में उनकी पहली फिल्म है। इस प्रोजेक्ट में वंडरबार फिल्म्स भी शामिल होगी। डॉन पिक्चर्स के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर खबर साझा की गई और लिखा गया, 'नई शुरुआत। डॉन पिक्चर्स ने धमाकेदार शुरुआत की। हमें अपने पहले प्रोजेक्ट डी52 की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है, जिसमें धनुष सर मुख्य भूमिका में हैं।
NEW BEGINNINGS! 💥
Dawn Pictures launches with a bang!
We are proud to announce our maiden project #D52, starring @dhanushkraja sir 🔥@aakashbaskaran @wunderbarfilms @DawnPicturesOff #DawnPictures @theSreyas pic.twitter.com/Iet4X0cdD1
फिल्म के निर्माता आकाश भास्करन की ओर से नोट साझा किया गया था, जिसमें लिखा था, 'डॉन पिक्चर्स को अपने पहले प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है, जो प्रोडक्शन हाउस के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। हम दिल को छू लेने वाले और अभिनव कंटेंट का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो दुनिया भर के दर्शकों को पसंद आए। हम गर्व से 'नदिपिन असुरन' धनुष सर के साथ अपने डेब्यू प्रोजेक्ट 'डी52' की घोषणा करते हैं। हम इस रोमांचक यात्रा पर उनके साथ सहयोग करने के इस शानदार अवसर के लिए धनुष सर को तहे दिल से धन्यवाद देते हैं।
निर्देशक सहित फिल्म के कलाकारों और क्रू का विवरण अभी घोषित नहीं किया गया है। डॉन पिक्चर्स के अलावा धनुष की वंडरबार फिल्म्स भी इस प्रोजेक्ट का निर्माण करेगी। हालांकि, चर्चा यह है कि इस फिल्म की शूटिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म एक ग्रामीण मनोरंजन है, जिसमें नित्या मेनन मुख्य भूमिका में हैं और अरुण विजय, राजकिरण और अशोक सेलवन महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।हालांकि, इस बारे में आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।