Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Kuberaa Day 3 Box Office Collection: Nagarjuna Akkineni Dhanush Rashmika Mandanna Jim Sarbh Movie earning
{"_id":"6858158397a425536f0f9e90","slug":"kuberaa-day-3-box-office-collection-nagarjuna-akkineni-dhanush-rashmika-mandanna-jim-sarbh-movie-earning-2025-06-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kuberaa Day 3 Box Office: रविवार की छुट्टी का 'कुबेर' को मिला फायदा, बरसे नोट, जानिए तीसरे दिन का कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kuberaa Day 3 Box Office: रविवार की छुट्टी का 'कुबेर' को मिला फायदा, बरसे नोट, जानिए तीसरे दिन का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 22 Jun 2025 08:24 PM IST
सार
Kuberaa Day 3 Box Office Collection: फिल्म 'कुबेर' सिनेमाघरों में लगी हुई है। 20 जून को रिलीज हुई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। जानते हैं आज रविवार को तीसरे दिन इसने कैसा कलेक्शन किया?
विज्ञापन
1 of 5
'कुबेर' फिल्म बॉक्स ऑफिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सिनेमाघरों में यूं तो इन दिनों आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' की चर्चा है। मगर, इसी फिल्म के साथ शुक्रवार 20 जून को साउथ फिल्म 'कुबेर' ने भी दस्तक दी। तमिल और तेलुगु के अलावा हिंदी में भी रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत की। जानते हैं आज रविवार की छुट्टी का इसे कितना फायदा पहुंचा?
2 of 5
'कुबेर' फिल्म बॉक्स ऑफिस
- फोटो : अमर उजाला
बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत
नागार्जुन, धनुष और रश्मिका मंदाना जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 14.75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की। इसके बाद कल शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में और इजाफा दर्ज हुआ और कमाई 16.5 करोड़ रुपये रही। आज की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी ठीकठाक हैं।
3 of 5
फिल्म कुबेर
- फोटो : X
रविवार की कमाई संतुष्टिजनक
खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज तीसरे दिन फिल्म ने 12.2 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसका टोटल कलेक्शन 43.45 करोड़ रुपये पहुंच गया है। हालांकि, अंतिम आंकड़े आने तक रविवार के कलेक्शन में इजाफा दर्ज होने की पूरी उम्मीद है। फिल्म का बजट करीब 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसके हिसाब से अब तक की कमाई संतुष्टिजनक मानी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म कुबेर
- फोटो : X
क्या हिंदी पट्टी में नहीं मिल रहे भाव?
फिल्म 'कुबेर' हालांकि, साउथ में ही सबसे ज्यादा कारोबार कर रही है। हिंदी पट्टी में इसका कलेक्शन खास नहीं है। ओपनिंग डे पर हिंदी बेल्ट में इसने महज 23 लाख रुपये का ही कारोबार किया। दूसरे दिन शनिवार को इसमें और गिरावट दर्ज हुई। शनिवार को हिंदी में 'कुबेर' सिर्फ तीन लाख रुपये ही कमा पाई।
ये सितारे भी हैं फिल्म का हिस्सा
हिंदी पट्टी में फिल्म का मुकाबला आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' से है, जिसे क्रिटिक्स से अच्छा रेस्पॉन्स मिला है। दर्शकों की भी शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। बता दें कि फिल्म 'कुबेर' का निर्देशन शेखर कम्मुला ने किया है। इसमें जिम सर्भ और दिलीप ताहिल जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।