एक वक्त था जब मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के प्यार के चर्चे हर जगह थे। दोनों खुल्लमखुल्ला एक-दूसरे के साथ वक्त बिताते नजर आते। कभी डिनर डेट पर कभी लंच डेट और हॉलीडे...दोनों को अक्सर ही मुंबई में साथ देखा जाता। लेकिन, लंबा वक्त हुआ दोनों साथ नजर नहीं आए। दावे किए जा रहे हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, इस बारे में दोनों सितारों ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। फिलहाल मलाइका ने एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने उन चीजों का जिक्र किया है, जो महीने में उनकी 'टू डू लिस्ट' में शामिल है। दूसरों को भी उन्होंने ऐसी सलाह दी है।
Malaika Arora: अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद यूं जिंदगी संवार रहीं मलाइका, इस तरह करेंगी महीनेभर की प्लानिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलाइका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा है, 'अब से अपने महीने का शेड्यूल इस तरह बनाने की कोशिश कीजिए'। इसमें लिखा है, 'दोस्तों के साथ एक लंच डेट। 24 घंटे सोशल मीडिया से दूरी। एक दिन के लिए कहीं बाहर जाना। दोस्तों के साथ नाइटआउट। एक डेट नाइट (सिर्फ अपने साथ), दोस्तों के साथ ब्रेकफास्ट पर मुलाकात। एक मूवी नाइट, एक दिन दूसरों की सेवा और एक दिन सिर्फ अपने साथ'।
मलाइका अरोड़ा हाल ही में पेरिस की सैर से लौटी हैं। वे वहां ओलंपिक का हिस्सा बनने गई थीं। पेरिस में गेम्स का आनंद उठाने के अलावा मलाइका ने वहां घुमक्कड़ी का भी लुत्फ उठाया। हाल ही में उन्होंने अपनी पेरिस ट्रिप का एक वीडियो शेयर किया है। इसके बाद यह अफवाह और तेजी से उड़ रही हैं कि अर्जुन से ब्रेकअप के बाद उनकी जिंदगी में किसी नए शख्स की एंट्री हो गई है।

दरअसल, मलाइका ने जो वीडियो शेयर की है, उसमें वे पेरिस की गलियों में घूमती दिख रही हैं। इसके अलावा मिस्ट्री मैन भी उनकी तस्वीरों में शामिल है। इसी के बाद यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि यह शख्स कौन है? मलाइका के साथ शख्स तस्वीरों में मिरर सेल्फी लेता नजर आ रहा है।
View this post on Instagram
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)
Joker: टॉड फिलिप्स के बयान ने चढ़ाई दर्शकों के माथे पर त्योरी, क्या इसी साल खत्म होगा 'जोकर' फ्रेंचाइजी का सफर
अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा की जिंदगी में अर्जुन कपूर की एंट्री हुई। उम्र में काफी अंतर होने के बावजूद दोनों का अफेयर काफी सुर्खियों में रहा। लेकिन, अब इनके रिश्ते में दूरी आ गई हैं। अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में भी मलाइका अरोड़ा कहीं नजर नहीं आईं।
KBC 16: ब्रेन ट्यूमर पीड़िता नरेशी मीना बनेंगी करोड़पति? बनीं एक करोड़ के सवाल तक पहुंचने वाली पहली प्रतियोगी