Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Miss world winners iconic answers make them stars including aishwarya rai manushi chhillar reita faria priyank
{"_id":"683a9cdf695aa9d29701acdf","slug":"miss-world-winners-iconic-answers-make-them-stars-including-aishwarya-rai-manushi-chhillar-reita-faria-priyank-2025-05-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Miss World 2025: ऐश्वर्या राय से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक के इन जवाबों ने बनाया उन्हें मिस वर्ल्ड, जानें..","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Miss World 2025: ऐश्वर्या राय से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक के इन जवाबों ने बनाया उन्हें मिस वर्ल्ड, जानें..
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Sat, 31 May 2025 11:40 AM IST
सार
Miss World 2025: मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2025 का आज शनिवार को ग्रैंड फाइनल है, जिसमें हमें इस बार के विजेता का पता लगेगा। जानिए कि अभी तक भारतीय विजेताओं के किन जवाबों ने दिलाया उन्हें खिताब।
विज्ञापन
1 of 7
ऐश्वर्या राय और प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हैदराबाद में आज यानी शनिवार को 72वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के ग्रैंड फाइनल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हमें इस बार के विजेता का नाम पता लगेगा। 1951 से आयोजित हो रहे इस प्रतियोगिता में अभी तक 6 भारतीय महिलाएं इस खिताब को अपने नाम कर चुकी हैं। इस प्रतियोगिता में सभी स्तर पर प्रतियोगी को आंका जाता है, जिसमें उनकी सुंदरता, कॉन्फिडेंस और इंटेलिजेंस लेवल शामिल हैं। आइए जानते हैं कि उन विजेता महिलाओं ने पूछे गए सवालों के क्या जवाब दिए, जिसने उनकी जीत सुनिश्चित की।
2 of 7
रीता फारिया
- फोटो : सोशल मीडिया
रीता फारिया
1966 का वो साल था, जब भारत से पहली बार किसी महिला ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। वो महिला कोई और नहीं, बल्कि रीता फारिया थीं, जो एक डॉक्टर हैं। रीता से जूरी ने सवाल किया कि वो डॉक्टर क्यों बनना चाहती हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा भारत देश में स्त्री रोग विशेषज्ञ की जरूरत है। फिर उनसे सवाल किया गया कि भारत में तो बहुत सार बच्चे जन्म लेते हैं, तो फारिया ने जवाब दिया कि इसी संख्या को कम करने की कोशिश करनी है।
3 of 7
ऐश्वर्या राय
- फोटो : एक्स- @fashionastro
ऐश्वर्या राय
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी साल 1994 में मिस वर्ल्ड के खिताब को अपने नाम किया था। अभिनेत्री से जूरी सदस्यों द्वारा सवाल किया गया कि वह मिस वर्ल्ड बनकर वह क्या करेंगी और एक मिस वर्ल्ड में क्या खास होना चाहिए। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि खिताब जीतने के बाद वह अपनी जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगी। साथ ही कहा कि विजेता एक सच्चा और निष्पक्ष इंसान होना चाहिए, जो किसी में भेदभाव ना करता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
डायना हेडन
- फोटो : एक्स
डायना हेडन
इसी कड़ी में 1997 में अभिनेत्री डायना हेडन मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की विजेता बनीं। एक्ट्रेस से प्रतियोगिता के दौरान पूछा गया की खिताब जीतने के बाद मिले पैसों का वो क्या करेंगी, क्या वह दान करेंगी। इसके जवाब में डायना ने कहा कि वो अपनी प्राइज मनी को किसी को दान नहीं करेंगी, बल्कि इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करेंगी और अपनी पसंद पर खर्च करेंगी।
विज्ञापन
5 of 7
युक्ता मुखी
- फोटो : सोशल मीडिया
युक्ता मुखी
साल 1999 में आयोजित हुए मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की युक्ता मुखी के सिर पर विजेता का ताज सजा। उनसे जूरी ने सवाल किया कि उनका फेवरेट फूड क्या है और अगर वो दुनिया में कुछ बन जाए, तो किस देश में घूमना चाहेंगी। इसके जवाब में युक्ता ने कहा कि वह 20 सालों से भारतीय खान खाती आ रही हैं और आगे भी यही खाती रहेंगी, क्योंकि वो इससे बोर नहीं हुई हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह ब्रिटिश एक्ट्रेस ऑड्रे हेपबर्न बनना चाहेंगी और उन्होंने पेरिस, फ्रांस घूमने की इच्छा जताई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।