फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: मंडे टेस्ट में कितने नंबर लेकर आए 'भैया जी'? 'श्रीकांत' के सामने फेल हुए या पास, जानें

Tue, 28 May 2024 08:39 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 28 May 2024 08:39 AM IST
विज्ञापन
Monday Box Office Report: Rajkummar Rao Alaya F Srikanth And Manoj Bajpayee Bhaiyya Ji Film Earning Collection
भैया जी, श्रीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन के शौकीनों के लिए इस वक्त सिनेमाघरों में फिल्में देखने के नाम पर सूखा सा पड़ा हुआ है। सिर्फ दो ही फिल्मों के विकल्प हैं। पहली-राजकुमार राव की 'श्रीकांत' है और दूसरी फिल्म है मनोज बाजपेयी की 'भैया जी'। अब गर्मी का असर कहें या इन फिल्मों में मनोरंजक तत्वों की कमी, फिलहाल तो थिएटर में दर्शकों की भीड़ टूटती हुई मालूम नहीं पड़ रही है। सोमवार को दोनों फिल्मों की कलेक्शन रिपोर्ट कैसी रही? आइए जानते हैं...

Monday Box Office Report: Rajkummar Rao Alaya F Srikanth And Manoj Bajpayee Bhaiyya Ji Film Earning Collection
श्रीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह एक बायोपिक है। इन दिनों जैसा कि अधिकतर बायोपिक को दर्शकों की ठंडी प्रतिक्रिया मिल रही है, वैसा ही इस फिल्म के साथ भी होता हुआ दिख रहा है। अब तक 'श्रीकांत' पूरे 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन भी नहीं कर सकी है। वीकडेज में कमाई और ज्यादा प्रभावित हो जाती है। वीकएंड में ग्राफ थोड़ ऊपर जरूर उठता दिखाई दिया। लेकिन, सोमवार को फिर कलेक्शन नीचे आ गया।

Monday Box Office Report: Rajkummar Rao Alaya F Srikanth And Manoj Bajpayee Bhaiyya Ji Film Earning Collection
श्रीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म श्रीकांत ने पहले सप्ताह 17.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिर दूसरे सप्ताह फिल्म की कमाई 13.65 करोड़ रुपये रही। तीसरे सप्ताह में फिल्म की कमाई और घटती दिखी। फिल्म 'श्रीकांत' ने 17वें दिन तीसरे रविवार को 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 18वें दिन यानि सोमवार को फिल्म ने सिर्फ 85 लाख रुपये कमाए। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन  37.85 करोड़ रुपये हो गया है।
Randeep Hooda: सावरकर की 141वीं जयंती पर रणदीप हुड्डा ने किया सेलुलर जेल का दौरा, पत्नी लिन लैशराम भी आईं नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
Monday Box Office Report: Rajkummar Rao Alaya F Srikanth And Manoj Bajpayee Bhaiyya Ji Film Earning Collection
भैया जी रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमाघरों में दूसरी बॉलीवुड फिल्म 'भैया जी' लगी है। मनोज बाजपेयी अभिनीत यह फिल्म 24 मई को रिलीज हुई। इसमें वे एक्शन अवतार में नजर आए हैं। लेकिन, फिल्म का कलेक्शन देख लग रहा है कि उनके स्टंट और एक्शन का जादू चल नहीं पा रहा है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 1.35 करोड़ रुपये कमाए। रिलीज के दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये कमाए। मनोज बाजपेयी की 'भैया जी' ने तीसरे दिन यानि रविवार को 1.85 करोड़ रुपये कमाए थे। 
Biwi No1: 'बीवी नंबर 1' को पूरे हुए 25 साल, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर फिल्म में गोविंदा थे डेविड धवन की पहली पसंद

विज्ञापन
Monday Box Office Report: Rajkummar Rao Alaya F Srikanth And Manoj Bajpayee Bhaiyya Ji Film Earning Collection
भैया जी - फोटो : इंस्टाग्राम

अब 'भैया जी' का मंडे टेस्ट का परिणाम भी सामने आ गया है। आंकड़ों के मुताबिक पहले सोमवार को (चौथे दिन) 'भैया जी' ने 90 लाख रुपये का कारोबार किया है। मनोज बाजपेयी का टोटल कलेक्शन अब 5.85 करोड़ रुपये हो गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि बॉक्स ऑफिस पर मनोरंजन का ठहराव शायद 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की रिलीज से कुछ कम हो। यह फिल्म 31 मई को रिलीज होने जा रही है। इसमें जान्हवी कपूर और राजकुमार राव अहम भूमिका में हैं।
Shabana Azmi: शबाना ने साझा किया 'अमर अकबर एंथोनी' से जुड़ा किस्सा, बोलीं- विनोद खन्ना के लिए नहीं थी कोई...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed