पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Controversial Actress: सोशल मीडिया में छाया रहता है इन हसीनाओं का नाम, विवादों से है पुराना नाता, राखी-उर्फी..

Thu, 11 Jul 2024 04:13 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 11 Jul 2024 04:13 PM IST
सार

बॉलीवुड की कुछ हस्तियां ऐसी हैं, जो लाइमलाइट पाने के लिए सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ कारनामे करती रहती हैं। इस लिस्ट में शर्लिन चोपड़ा, उर्फी जावेद, राखी सावंत के अलावा कई हसीनाओं का नाम शामिल है। ये हसीनाएं लाइमलाइट में रहना बखूबी जानती हैं। खुद को लाइमलाइट में रखने के लिए, कई बार ये हसीनाएं हद पार कर देती हैं।

विज्ञापन
Most controversial actress on social media poonam pandey rakhi sawant sherlyn chopra urfi javed
विवादों में घिरी हसीनाएं - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की कुछ हस्तियां ऐसी हैं, जो लाइमलाइट पाने के लिए सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ कारनामे करती रहती हैं। इस लिस्ट में शर्लिन चोपड़ा, उर्फी जावेद, राखी सावंत के अलावा कई हसीनाओं का नाम शामिल है। ये हसीनाएं लाइमलाइट में रहना बखूबी जानती हैं। खुद को लाइमलाइट में रखने के लिए, कई बार ये हसीनाएं हद पार कर देती हैं।
Most controversial actress on social media poonam pandey rakhi sawant sherlyn chopra urfi javed
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम@urf7i
अपने अतरंगी अंदाज से लोगों के बीच प्रसिद्ध उर्फी जावेद लाइमलाइट में रहना खूब जानती हैं। उर्फी आए दिन अपनी अनोखी स्टाइल की ड्रेस का प्रचार सोशल मीडिया पर करती नजर आ ही जाती हैं। इन दिनों उर्फी 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' में अरमान मलिक का स्पोर्ट कर रही हैं, और जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। बिग बॉस के घर यूट्यूबर अरमान मलिक को लेकर लगातार चर्चा चल रही है क्योंकि उनकी दो पत्नियां हैं। इसी बात को लेकर उर्फी ने भी हाल ही में अपनी राय अरमान के लिए सोशल मीडिया पर साझा की थी।
Most controversial actress on social media poonam pandey rakhi sawant sherlyn chopra urfi javed
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
राखी सावंत और कॉन्ट्रोवर्सी का तो जैसे पुराना नाता है। राखी कुछ भी करके सोशल मीडिया पर छाई रहना चाहती हैं। फिर चाहे खुद की शादी हो या किसी और की शादी। इन दिनों राखी 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' के कंटेस्टेंट अरमान मलिक को खूब जमकर खरी खोटी सुना रही हैं और जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Most controversial actress on social media poonam pandey rakhi sawant sherlyn chopra urfi javed
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@_sherlynchopra_
अपनी बोल्ड इमेज के लिए मशहूर शर्लिन चोपड़ा अपनी फिल्मों के कारण अक्सर विवादों में छाई रहती है। शर्लिन सबसे ज्यादा विवादों में तब रही जब उन्होंने मशहूर मैगजीन प्लेबॉय के लिए न्यूड फोटोशूट करवाकर तहलका मचा दिया था। इतना ही नहीं शर्लिन ने कई बार इस बात का भी खुलासा किया है कि वो जब मॉडलिंग करती थी तब उन्होंने पैसे लेकर कई लोगो के साथ बेड भी शेयर किया है।
विज्ञापन
Most controversial actress on social media poonam pandey rakhi sawant sherlyn chopra urfi javed
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@poonampandeyreal
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली पूनम पांडे भी अपनी बोल्ड इमेज के लिए मशहूर है। फिल्म 'नशा' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली पूनम अक्सर विवादों में छाई रहती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक इंटरव्यू में पूनम ने कहा था कि वह जानबूझ कर सुर्खियों में बनी रहना चाहती है, क्योंकि ऐसा करना उन्हें बहुत पसंद है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed