Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Sarfira Advance Booking Akshay Kumar film sells 1800 tickets across national multiplex chains for Day 1
{"_id":"668fada1ff50c2f3a501929f","slug":"sarfira-advance-booking-akshay-kumar-film-sells-1800-tickets-across-national-multiplex-chains-for-day-1-2024-07-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sarfira : सरफिरा की एडवांस बुकिंग ने किया निराश, क्या यह भी होगी फ्लॉप फिल्मों की कतार में शामिल?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sarfira : सरफिरा की एडवांस बुकिंग ने किया निराश, क्या यह भी होगी फ्लॉप फिल्मों की कतार में शामिल?
अभिनेता अक्षय कुमार एक बार फिर सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' फिर उसी ऊर्जा के साथ बड़े परदे पर फिल्म 'सरफिरा' लेकर आ रहे हैं। रिलीज की तारीख है 12 जुलाई। फिल्म की एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो गई थी। फर्स्ट डे, फर्स्ट शो देखने को बेकरार प्रशंसक अपनी सीट का इंतजाम कर रहे हैं। हालांकि, ताजा आंकड़ों के मुताबिक एडवांस बुकिंग में भी अक्षय कुमार की फिल्म ज्यादा कमाल नहीं कर पाई है।
2 of 5
सरफिरा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'सरफिरा' एक ऐसे शख्स की कहानी है, जिसका लक्ष्य कम पैसे कमाने वाले लोगों के लिए सस्ती एयरलाइंस बनाना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एडवांस बुकिंग में 'सरफिरा' के 1800 टिकट बिके हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करेगी।
3 of 5
सरफिरा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एडवांस बुकिंग के मामले में सुधा कोंगरा निर्देशित फिल्म 'सरफिरा' अब 'सेल्फी' और 'मिशन रानीगंज' से मुकाबला करती दिख रही है। गुरुवार अंत तक 'सरफिरा' की एडवांस बुकिंग के आंकड़े बाकी दो फिल्मों से भी कम रहने के आसार हैं। 'सेल्फी' 24 फरवरी 2023 को और 'मिशन रानीगंज' 6 अक्टूबर 2023 को रिलीज हो चुकी है। 'मिशन रानीगंज' के अलग-अलग मल्टीप्लेक्स शृंखलाओं में 6,600 एडवांस टिकट बिके थे। वहीं, 'सेल्फी' को टॉप-3 मल्टीप्लेक्सेस में 8,200 टिकटों की एडवांस बुकिंग मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सरफिरा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'सरफिरा' के यह आंकड़े चौंकाने वाले हैं। यह 'इश्क विश्क' से भी नीचे है, जिसकी 12,000 टिकटों की प्री-सेल हुई थी। कार्तिक आर्यन की तीन हफ्ते पहले रिलीज हुई फिल्म 'चंदू चैंपियन' की तुलना में भी 'सरफिरा' की बुकिंग काफी पीछे है।
विज्ञापन
5 of 5
सरफिरा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'सरफिरा' में राधिका मदान और सीमा बिस्वास भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। सूर्या फिल्म में कैमियो करते दिखाई देंगे। सूर्या ने हाल ही में फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए अक्षय की परफॉर्मेंस की तारीफ की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।