फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Movie Release This Week: सिने-प्रेमियों के लिए खास होगा यह हफ्ता, ये 10 फिल्में सिनेमाघर में देंगी दस्तक

Mon, 16 Jan 2023 02:51 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 16 Jan 2023 02:51 PM IST
विज्ञापन
Movie Release This Week Akhanda Zindagi Shatranj hai Nanpakal Nerathu Mayakkam Doctor Bakshi
फिल्में - फोटो : social media

जनवरी का तीसरा हफ्ता सिने-प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है। इस हफ्ते आपको कई सारी अलग-अलग फिल्मों को देखने का मौका मिलेगा। इन फिल्मों में हॉरर, रोमांस के साथ एक्शन और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगता दिखाई देगा। सोमवार से शुरू हो रहे इस पूरे हफ्ते में हिंदी की 3 फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। हिंदी के अलावा तमिल, कन्नड़, मलयालम के साथ अन्य भाषाओं की भी कई बेहतरीन फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। तो चलिए एक नजर डालते हैं इस हफ्ते 16 जनवरी  से 22 जनवरी तक रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट पर।

Movie Release This Week Akhanda Zindagi Shatranj hai Nanpakal Nerathu Mayakkam Doctor Bakshi
अखंडा फिल्म - फोटो : social media

हिंदी फिल्में

अखंडा

सिम्हा और लेजेंड के बाद, नंदामुरी बालकृष्ण और बोयापति श्रीनू की जोड़ी एक और इंटेंस एक्शन-ड्रामा के साथ वापस आ गई है। इस फिल्म में बालकृष्ण भगवान शिव के एक भक्त की भूमिका निभाते हैं, जो बुराई करने वालों के खिलाफ खड़ा होता है। फिल्म में प्रज्ञा जायसवाल और मेका श्रीकांत भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 20 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

Raveena Tandon: रवीना टंडन को पति पर हुआ शक तो फोन करके पूछा ऐसा सवाल, यूजर्स बोले- आपके जैसी बीवी हो तो...

Movie Release This Week Akhanda Zindagi Shatranj hai Nanpakal Nerathu Mayakkam Doctor Bakshi
जिंदगी शतरंज है - फोटो : social media

जिंदगी शतरंज है
यह फिल्म पूरी तरह कपल्स पर आधारित है। इसमें एक कपल की शादी हो जाती है, लेकिन पत्नी उस आदमी को अपना पति मानने से इंकार कर देती है। इस बीच, शहर में हत्याएं होने लगती हैं। सिनेमा प्रेमियों को यह फिल्म बेहद पसंद आने वाली है। यह फिल्म 20 जनवरी को रिलीज होने वाली है। 

Pathaan: 'पठान' की अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल, लोकेशन से लेकर फिल्म के सेट की दिखी झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
Movie Release This Week Akhanda Zindagi Shatranj hai Nanpakal Nerathu Mayakkam Doctor Bakshi
हुशर - फोटो : social media
कन्नड़ फिल्में

हुशर

हुशर एक कन्नड़ फिल्म है, जिसमें सिद्धू सिद्धेश, आध्या प्रिया और रचना मलनाड मुख्य भूमिका में हैं। हुशर फिल्म हॉरर कॉमेडी बेस्ड फिल्म है। यह फिल्म 20 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म दर्शकों को हंसाने को साथ-साथ डराएगी भी, तो अगर आपको भी ऐसी फिल्मों का शौक है तो अपनी टिकट बुक करना शुरू कर दें।
 

Rakhi Sawant: आदिल के शादी से इंकार के बाद रोईं थीं राखी, अब साझा किया रोमांटिक वीडियो, यूजर्स बोले- ड्रामा


 
विज्ञापन
Movie Release This Week Akhanda Zindagi Shatranj hai Nanpakal Nerathu Mayakkam Doctor Bakshi
नानपकल नेरथु मयक्कम - फोटो : social media
मलयालम फिल्में

नानपकल नेरथु मयक्कम

इस फिल्म में आपको कॉमेडी और ड्रामा का मिक्स डोज मिलेगा। इस फिल्म की कहानी काफी रोचक है और साथ ही यह आपको हंसाने का काम भी बखूबी करेगी। यह फिल्म कुछ मलयाली यात्रियों के इर्द- गिर्द घूमती नजर आती है। यह फिल्म 19 जनवरी को आपका मनोरंजन करने के लिए बिल्कुल तैयार है।
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        
                
        
                
         
        

                
        
                
         
         
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed