फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bala Review: दमदार कहानी और एक्टिंग से फिर भारी पड़े आयुष्मान, फिल्म को मिले इतने स्टार

Fri, 08 Nov 2019 12:20 PM IST
Mishra Mishra पंकज शुक्ल, अमर उजाला, मुंबई
पंकज शुक्ल, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 08 Nov 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
Bala movie Review ayushmann khurrana bhumi pednekar yami gautam
bala - फोटो : amar ujala, mumbai

Movie Review: बाला


कलाकार: आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर, यामी गौतम, सीमा पाहवा और सौरभ शुक्ला
निर्देशक: अमर कौशिक
निर्माता: दिनेश विजन


निर्माता दिनेश विजन और निर्देशक अमर कौशिक की जोड़ी स्त्री के बाद फिर लौटी है एक और दमदार फिल्म लेकर। दिनेश विजन हिंदी सिनेमा में लीक से इतर फिल्में बनाने वाले निर्माता के रूप में पहचान बना रहे हैं और अमर कौशिक ने लगातार दूसरी फिल्म में दर्शकों को प्रभावित किया है। गिनती चल ही रही है तो अभिनेता आयुष्मान खुराना की ये लगातार सातवीं हिट फिल्म होने जा रही है। वह फिर एक ऐसे आम आदमी के किरदार में है जो हमारे आसपास की सी परिस्थितियों में रहते हुए हीरो बन जाता है।

Bala movie Review ayushmann khurrana bhumi pednekar yami gautam
bala - फोटो : amar ujala, mumbai

कानपुर की एक मिडिल क्लास फैमिली का बालमुकुंद अपने सिर के झड़ते बालों से परेशान है। कंपनी ने उसे लड़कियों की फेयरनेस क्रीम बेचने में लगा रखा है। और, वह मानता है कि सुंदर दिखना सिर्फ लड़कियों का ही नहीं लड़कों का भी उतना ही हक है। जीवन में उसका सारा दुख बस खुद के उम्र से ज्यादा दिखने का है और जिसकी वजह है सिर पर बाल कम होते जाना। आखिरकार वह इसका तोड़ ढूंढने में कामयाब रहता है और फिर उसे मिलती है एक टिकटॉक स्टार, जिसे दुनिया का बनावटीपन हद दरजे तक पसंद है।

Bala movie Review ayushmann khurrana bhumi pednekar yami gautam
bala - फोटो : amar ujala, mumbai

बाला हमारे आसपास के किसी भी बालमुकुंद की कहानी हो सकती है। बाल गिरने की समस्या तेजी से बढ़ रही बीमारियों की वजह से भी है और लगातार बढ़ते काम के दबाव की वजह से भी। आयुष्मान खुराना ने इस बार निरेन भट्ट की लिखी इस कहानी में शुरू से ही डुबकी लगा दी। हिंदी फिल्म जगत के समंदर में गोता मारकर अद्भुत कहानियां खोज लाने का आयुष्मान का हुनर उनकी अदाकारी पर पसंघे की तरह काम करता है और फिल्म बाला में पलड़ा एक बार फिर उनके हक में झुका दिख रहा है। स्टैंडअप कॉमेडी करनी हो या फिर अपनी गर्लफ्रेंड के सामने हकीकत खुल जाने के बाद की समझदारी, आयुष्मान की कलाकारी फिल्म में सब पर भारी है। उनका रोना भी असली लगता है और उनका हंसना भी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bala movie Review ayushmann khurrana bhumi pednekar yami gautam
bala - फोटो : amar ujala, mumbai

और, छोटे शहरों की नकली दुनिया का असली चमकदार किरदार निभा ले गई हैं यामी गौतम। यामी गौतम ने साल की शुरुआत हिट फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक से की और साल की विदाई की है बाला से। फिल्म की एक और मजबूत कड़ी हैं भूमि पेडनेकर। उनके खराब मेकअप को छोड़ दें तो फिल्म में वकील लतिका के किरदार में उन्होंने भी काफी दमदार काम किया है। सौरभ शुक्ला और सीमा पाहवा ने कनपुरिया दंपति का मजेदार किरदार निभाकर फिल्म को सही सहारा दिया है।a

विज्ञापन
Bala movie Review ayushmann khurrana bhumi pednekar yami gautam
bala - फोटो : amar ujala, mumbai

सनी सिंह की उजड़ा चमन देखने के बाद बाला देखकर ये भी समझ आता है कि फिल्म एक निर्देशक की समझदारी से बनती है। अमर कौशिक ने पिछली बार मध्यप्रदेश के एक कस्बे को परदे पर जीवंत कर दिया था और इस बार तो कानपुर उनका अपना शहर ही है। उन्होंने कहानी के एक एक किरदार को खुद को स्थापित करने का पूरा समय दिया है और फिर इन जमीन से जुड़े किरदारों को उम्मीदों के पंख दिए हैं। अमर कौशिक की फिल्म बाला ये भी बताती है कि कैसे एक औसत सी कहानी को एक मजेदार मनोरंजक फिल्म में बदला जा सकता है। अमर को यहां कानपुर को नए एंगल से दिखाने में अपने सिनेमैटोग्राफर अनुज राकेश धवन से काफी मदद मिली है। हेमंती सरकार की एडिटिंग भी फिल्म की गति बनाए रखती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed