Teaser Review: बेलबॉटम
हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारे अक्षय कुमार ने देशभक्ति वाली फिल्मों से अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनकी नई पहचान अब लगता है इस्टैंट सिनेमेकर की बनने जा रही है। कोरोना काल में ही शुरू करके कोरोना काल में ही जिस फिल्म ‘बेलबॉटम’ की शूटिंग हाल ही में अक्षय ने खत्म की, उसका टीजर सोमवार को अक्षय ने जारी कर दिया। ऐश्वर्या राय के साथ बनी उनकी फिल्म ‘ऐक्शन रिप्ले’ से मिलते जुलते इस टीजर में दूसरे किसी कलाकार का चेहरा सामने नहीं आया है।
BellBottom Teaser Review: हीरोइनें तीन पर टीजर में सिर्फ अक्षय कुमार का हल्ला, याद आई ‘एक्शन रिप्ले’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह निर्माताओँ और एक निर्देशक के नाम वाले फिल्म ‘बेलबॉटम’ के टीजर में शुरू से आखिरी फ्रेम तक अक्षय कुमार ही छाए हुए हैं। टीजर की शुरूआत एक लो एंगल कैमरा शॉट से शुरू होती है जिसमें सबसे पहले अक्षय कुमार का बेलबॉटम दिखता है। बेलबॉटम दरअसल 70 के दशक में पहने जानी वाली पैंट को कहते थे, जिसकी मोहरी एड़ी के पास जमीन से छूती चलती थी और जिसकी जितनी लंबी मोहरी होती, उसे उतना ही फैशनेबल समझा जाता।
वैसे तो फिल्म ‘बेलबॉटम’ कहानी एक विमान अपहरण में फंसे लोगों को छुड़ाने की है लेकिन टीजर में इसकी कोई झलक फिल्म के निर्माताओं ने लीक नहीं की है। सूट बूट वाले अक्षय कुमार थोड़ी देर बाद इंडियन एयरलाइंस के एक विमान के सामने से किसी कामगीर की वर्दी पहने गुजरे दिखते हैं और उसके अगले फ्रेम में उनका स्वैग दिखता है एक टैंकर पर लटके कर्मचारी के तौर पर। टीजर में कोई संवाद नहीं है। बैकग्राउंड म्यूजिक के जरिए एक अलग असर पैदा करने की कोशिश की गई है लेकिन टीजर के विजुअल्स जितने ज्यादा असरदार हैं, इसका बैकग्राउंड म्यूजिक उतना ही नकली लगता है। और, ये टीजर का म्यूजिक ही है जो सीधे दर्शकों का ध्यान अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय की एक और पीरियड फिल्म ‘ऐक्शन रीप्ले’ की तरफ ले जाता है।
अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय के लीड किरदारों वाली फिल्म ‘एक्शन रिप्ले’ दस साल पहले पांच नवंबर को रिलीज हुई थी। ये फिल्म हिंदी सिनेमा की उन गिनी चुनी फिल्मों में हैं जिनकी रिलीज दिवाली पर बहुत ही जोरशोर से की गई लेकिन फिल्म सुपरफ्लॉप रही। निर्देशक विपुल शाह के रिश्ते भी इस फिल्म के बाद ही अक्षय कुमार से सही नहीं रहे। इस बार अक्षय के साथ नए निर्देशक रंजीत तिवारी हैं। निर्माताओं की पूरी फौज है। टीजर के क्रेडिट्स की आखिरी प्लेट पर निर्देशक के अलावा आधा दर्जन निर्माताओं क नाम हैं।
फिल्म ‘बेल बॉटम’ के टीजर में जो सबसे ज्यादा अखरने वाली बात है वह ये कि पूरे टीजर में फिल्म की तीनों अभिनेत्रियों वाणी कपूर, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी का एक भी शॉट नहीं है। इन तीनों अभिनेत्रियों ने भी कोरोना संक्रमण काल में ही अक्षय कुमार के साथ पहले ग्लासगो और फिर लंदन जाकर फिल्म की शूटिंग की है। इनके प्रशंसकों को उम्मीद यही थी कि फिल्म के टीजर में ये तीनों अभिनेत्रियां भी जरूर दिखेंगी।
पढ़ें: लिटिल चैंप्स की रणिता और आर्यनंदा को मिला फिल्मों में मौका, हिमेश ने किया एलान