फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डिजिटल रिव्यू: करण जौहर के 'केसरी' को दबा गया अमिताभ बच्चन का 'बदला'

Thu, 14 Feb 2019 11:17 AM IST
विजय जैन मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Thu, 14 Feb 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
Digital Review of Akshay Kumar and Parineeti Chopra film Kesari
kesari - फोटो : file photo
डिजिटल रिव्यू – केसरी (टीजर)

कलाकार – अक्षय कुमार, परिणिती चोपड़ा। निर्देशक- अनुराग सिंह
बैनर – धर्मा प्रोडक्शंस


अंग्रेजी हुकूमत के लिए लड़ने वाले हिंदुस्तानी सिपाहियों पर सिनेमा में ज्यादा काम नहीं हुआ है। ऐसे तमाम किस्से हैं जो इतिहास के पन्नों में कैद हैं, और बायोपिक की अंधी दौड़ में इन दिनों यही पन्ने खूब पढ़े जा रहे हैं औऱ जिस कहानी में जरा सा भी दम दिख जा रहा है, उस पर फिल्ममेकर्स फिल्में बना रहे हैं। 
 
Digital Review of Akshay Kumar and Parineeti Chopra film Kesari
kesari - फोटो : file photo
केसरी के साथ दिक्कत ये है कि इस सारागढ़ी के संग्राम की कहानी पिछले तीन-चार साल से इतनी बार लोग पढ़, सुन और देख चुके हैं कि अब अक्षय कुमार की फिल्म के टीजर में लोगों की दिलचस्पी ही नही दिखी। अफगानिस्तान की सीमा पर 10 हजार कबाइलियों के मुकाबले में एक सिख सैनिक की मुट्ठी भर टुकड़ी के डटे रहने की कहानी है बैटल ऑफ सारागढ़ी। 
Digital Review of Akshay Kumar and Parineeti Chopra film Kesari
केसरी - फोटो : file photo
नेटफ्लिक्स पर इसी कहानी को लेकर बाकायदा पूरी सीरीज पिछले साल आ चुकी है। इस सीरीज में मोहित रैना ने जो काम कर दिखाया, उसे लोगों ने खूब सराहा भी है। धर्मा प्रोडक्शंस ने केसरी के तीन टीजर जारी किए हैं और तीनों टीजर मिलाकर भी इन्हें देखने वालों की संख्या टीजर रिलीज होने के 24 घंटे बाद भी 30 लाख के आसपास ही अटक कर रह गई। इसी दिन जारी हुए अमिताभ बच्चन की फिल्म बदला के ट्रेलर को इसी दौरान एक करोड़ से ऊपर लोग देख चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Digital Review of Akshay Kumar and Parineeti Chopra film Kesari
kesari - फोटो : file photo
दिक्कत अक्षय कुमार की इस फिल्म की कहानी के पहले ही दर्शकों के बीच आ जाने की तो है ही, समस्या यहां फिल्म के बनने में लगा लंबा वक्त भी है। केसरी के टीजर में फिल्म का लुक नजर आता है। स्पेशल इफेक्ट्स के जरिए तैयार किए गए सीन्स भी दम रखते हैं, पर इसका बैकग्राउंड म्यूजिक 19वीं सदी की याद नहीं दिला पाता।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed