सब्सक्राइब करें

Movie Review: 11 साल के सफर का दिल छू लेने वाला फाइनल चैप्टर बनी एवेंजर्स: एंडगेम

मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 26 Apr 2019 09:47 AM IST
विज्ञापन
Movie Review of Avengers Endgame movie marvel cinematic universe movie
avengers endgame - फोटो : social media
Movie Review – एवेंजर्स: एंडगेम

कलाकार: रॉबर्ट डाउनी जूनियर, मार्क रफैलो, क्रिस हेम्सवर्थ, क्रिस इवान्स, स्कारलेट जोहानसन, जेरेमी रेनर, डॉन चीडल, पॉल रुड, ब्री लारसर, कैरेन गिलन, डनाई गुरीरा, ब्रैडली कूपर, जोश ब्रॉलिन आदि।
निर्देशक: एंथनी रूसो, जो रुसो
निर्माता: मार्वेल स्टूडियोज
रेटिंग: ****


11 साल, 22 फिल्में, अंतरिक्ष के दर्जन भर ग्रहों में फैली महागाथा और कलाकार इतने कि हिसाब रखने के लिए पेन और नोटबुक लेकर बैठना भी भारी पड़े। इस फिल्म में वैसे तो तमाम सुपरहीरोज हैं, लेकिन फिल्म एवेंजर्स एंडगेम के असली हीरो हैं पटकथा लेखक क्रिस्टोफर मार्कस और स्टीफेन मैकफीली।

अब तक की सारी कहानियों को एक सूत्र में पिरोना, उनके अतीत के करतबों को फिर से सजाना और सुपरहीरोज की भविष्य की दुनिया के लिए प्लेटफॉर्म तैयार करना वाकई बहुत मुश्किल काम रहा होगा। तारीफ करनी होगी निर्देशक जोड़ी एंथनी रूसो और जो रूसो की जिन्होंने इस चुनौती को न सिर्फ स्वीकार किया, बल्कि बहुत हद तक इसमें कामयाब भी रहे।
Trending Videos
Movie Review of Avengers Endgame movie marvel cinematic universe movie
The Avengers - फोटो : twitter
एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर में पहली बार सारे ग्रहों के सुपरहीरोज एक साथ आए। धरती के कुछ सुपरहीरो थानोस के साथ हुए इस महाभारत से गायब थे, उनकी कहानियां इनफिनिटी वॉर के बाद की फिल्मों एंटमैन एंड द वैस्प और कैप्टन मार्वेल में दिखीं। थानोस से फाइनल मुकाबला अभी बाकी था। और, ये मुकाबला देखने के लिए दुनिया भर के दर्शक पिछले एक साल से बेताब हैं। एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर और एंडगेम दोनों फिल्मों की शूटिंग एक साथ ही हुई, ऐसे में इस क्लाइमेक्स तक पहुंचने की कहानी को बचाकर रखना भी किसी चुनौती से कम नहीं रहा।

एवेंजर्स एंडगेम भी इनफिनिटी वॉर की तरह एक भावुक कर देने वाली संवेदनशील फिल्म है। फिल्म तीन घंटे लंबी है लिहाजा अगर बिना किसी ब्रेक के ये फिल्म देखनी है तो वाकई इसके निर्माता कैविन फैजी की ये सलाह गौर करने लायक है कि फिल्म देखने के दो तीन घंटे पहले आप कुछ खाएं पिएं नहीं क्योंकि अगर फिल्म का एक भी सीन अगर आपसे छूटा तो इसका अगला सिरा पकड़ना किसी दूसरे ग्रह तक पहुंचने के लिए आने वाले जंप्स से भी भारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Movie Review of Avengers Endgame movie marvel cinematic universe movie
Avengers - फोटो : file photo
एवेंजर्स एंडगेम सुपरहीरोज का विदाई काल तो है ही, ये इन सुपरहीरोज के भविष्य की खिड़की भी है। अब तक इन सुपरहीरोज ने क्या किया, इनसे कहां गलतियां हुईं और भविष्य में इन गलतियों से सबक लेकर ये क्या कुछ करने वाले हैं, इनका आधार ये फिल्म तैयार करती है। जाहिर है कि ये सब परदे पर देखना एक दर्शक के लिए चुनौती भरा भी है और दिल को कचोटने वाला भी।

जिन किरदारों के साथ करोड़ों दर्शकों का 11 साल का नाता रहा है, उनको विदाई देने का भी ये एक भावुक क्षण हैं। फिल्म की कहानी क्या है और आखिर में इसमें क्या होता है, इसका जिक्र कर दर्शकों का फिल्म देखने का मजा खराब करने की बजाय बात इसकी करनी जरूरी है कि क्या फिल्म के निर्देशक अपने उद्देश्य में कामयाब हो पाए। हां, समीक्षा के आखिर में कुछ इशारे हैं, जिनसे आपको फिल्म की अंतर्कथा का संकेत जरूर मिल जाएगा। आपको याद है ना डॉक्टर स्ट्रेंज का टाइम स्टोन। 
Movie Review of Avengers Endgame movie marvel cinematic universe movie
Avengers - फोटो : file photo
एवेंजर्स एंडगेम की भावुकता का चरम हैं हल्क और थोर के किरदार। सीरीज में हॉक आई बने जेरेमी रेनर की वह ट्वीट अगर आपको याद हो, जिसमें उन्होंने ओरीजनल सिक्स का जिक्र किया था, तो भी आपको काफी कुछ संकेत इस फिल्म के मिल सकते हैं। हल्क और थोर दोनों ने बहुत तबाहियां इस सीरीज में मचाई हैं, ये फिल्म इन दोनों को आत्मावलोकन का मौका देती है और आगे इन किरदारों का ग्राफ कैसे रचा जाएगा, इसका संकेत तो एवेंजर्स एंडगेम देती है, लेकिन साफ साफ कुछ नहीं बताती।

एवेंजर्स एंडगेम आईमैक्स कैमरों से शूट की गई है। इसके एक्शन सीन्स आपको एक ऐसी दुनिया दिखाते हैं जो सिनेमा के परदे पर आपने पहले कभी नहीं देखी। अंतरिक्ष के दूसरे ग्रहों की काल्पनिक दुनिया इस सीरीज में दर्शक तमाम बार देख चुके हैं, लेकिन ये दुनिया एंडगेम में अपने सबसे करामाती अवतार में मौजूद है और जिसे देखना नयनाभिराम तो है ही, सीट का किनारा पकड़ने के लिए भी दर्शक को मजबूर करती है। 
विज्ञापन
Movie Review of Avengers Endgame movie marvel cinematic universe movie
‪‪Avengers - फोटो : file photo
फिल्म ये भी बताती है कि आने वाले दिनों के सुपरहीरोज में महिला किरदारों की एक नई जमात तैयार हो रही है, इसकी अपनी पसंदें हैं और इन पसंदों पर हाल के दिनों में दुनिया भर में आए बदलाव का भी असर साफ दिखता है।

एक मजबूत पटकथा, दमदार निर्देशन और स्पेशल इफेक्टस में शामिल सैकड़ों कीमियागिरों की मेहनत का नाम है, एवेंजर्स एंडगेम। फिल्म अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगू में भी रिलीज हुई है। भारतीय दर्शकों पर हॉलीवुड सिनेमा के असर का ये चरम है और इस चरम के बाद आगे क्या होगा, ये देखना भी दिलचस्प रहेगा। अमर उजाला डॉट कॉम के वीकली फिल्म रिव्यू में एवेंजर्स एंडगेम को मिलते हैं चार स्टार। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed