निर्देशक इंद्र कुमार ने हिंदी सिनेमा को कुछ बेहद कामयाब फिल्में दी हैं, लेकिन जब आमिर खान के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म मन उन्होंने बनाई तो उनका करियर अर्श से फर्श पर आ गया। फिर इंद्र कुमार को कॉमेडी की बूटी मिल गई। मस्ती और धमाल सीरीज की भोंडी कॉमेडी को लोगों ने उस दौर में पसंद भी किया जब देखने को ना नेटफ्लिक्स था और न ही प्राइम वीडियो। लेकिन, अब जमाना बदल चुका है अब शाहरुख, आमिर, सलमान की फिल्में लोग नहीं पूछते तो फिर भला बाकी सितारे क्या चीज हैं।
{"_id":"5c6fcc5bbdec222b6e16d6ea","slug":"movie-review-of-total-dhamaal-starrer-by-ajay-devgan-ritesh-deshmukh-arshad-warsi-javed-jaffrey","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Film Review:दर्जन भर सितारों ने दिखाया 'टोटल धमाल' पर सफलता पर उठे सवाल","category":{"title":"Movie Review","title_hn":"फिल्म समीक्षा","slug":"movie-review"}}
Film Review:दर्जन भर सितारों ने दिखाया 'टोटल धमाल' पर सफलता पर उठे सवाल
Fri, 22 Feb 2019 03:48 PM IST
विजय जैन
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Fri, 22 Feb 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
total dhamaal
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूवी रिव्यू: टोटल धमाल
निर्देशक इंद्र कुमार ने हिंदी सिनेमा को कुछ बेहद कामयाब फिल्में दी हैं, लेकिन जब आमिर खान के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म मन उन्होंने बनाई तो उनका करियर अर्श से फर्श पर आ गया। फिर इंद्र कुमार को कॉमेडी की बूटी मिल गई। मस्ती और धमाल सीरीज की भोंडी कॉमेडी को लोगों ने उस दौर में पसंद भी किया जब देखने को ना नेटफ्लिक्स था और न ही प्राइम वीडियो। लेकिन, अब जमाना बदल चुका है अब शाहरुख, आमिर, सलमान की फिल्में लोग नहीं पूछते तो फिर भला बाकी सितारे क्या चीज हैं।
निर्देशक इंद्र कुमार ने हिंदी सिनेमा को कुछ बेहद कामयाब फिल्में दी हैं, लेकिन जब आमिर खान के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म मन उन्होंने बनाई तो उनका करियर अर्श से फर्श पर आ गया। फिर इंद्र कुमार को कॉमेडी की बूटी मिल गई। मस्ती और धमाल सीरीज की भोंडी कॉमेडी को लोगों ने उस दौर में पसंद भी किया जब देखने को ना नेटफ्लिक्स था और न ही प्राइम वीडियो। लेकिन, अब जमाना बदल चुका है अब शाहरुख, आमिर, सलमान की फिल्में लोग नहीं पूछते तो फिर भला बाकी सितारे क्या चीज हैं।
total dhamaal
- फोटो : file photo
कोई दर्जन भर सितारों से अपनी फिल्म के लिए हां करवा लेने के बाद इंद्र कुमार कहानी ढूंढना भूल गए। उनको लगा होगा कि इतने सारे कलाकार मिल गए हैं तो अब कहानी का क्या काम? इंडस्ट्री में ऐसी कहानियां ढूंढी जा रही हैं जिनमें पूरे देश के दर्शकों का मनोरंजन करने की कूवत हो। यहां कहानी तो नहीं है लेकिन बंगाल से लेकर बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण भारत के किरदारों की भरमार है। सिंघम यहां पुलिस कमिश्नर को चूना लगा रहा है और अपनी बनी बनाई इमेज की मिट्टी खराब कर रहा है।
total dhamaal
- फोटो : file photo
कहानी नोटबंदी के दौरान सौ करोड़ के काले धन को सफेद करने से शुरू होती है। पुलिस कमिश्नर 50 करोड़ कमीशन लेता है। लेकिन, कमीशन की रकम गायब हो जाती है। अब सबको ये रकम ढूंढनी है। अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित के किरदार मराठी-गुजराती के बीच चलती रही जंग को परदे पर ले आते हैं। अजय देवगन ये फिल्म क्यों कर रहे हैं, वह ही जाने।
विज्ञापन
विज्ञापन
total dhamaal
- फोटो : file photo
ले देकर फिल्म में जावेद जाफरी और अरशद वारसी की मानव और आदि वाली जोड़ी ही कुछ पल हंसी के लाती है, लेकिन ये भी अपने कंधे पर फिल्म कितना खींच सकते हैं। फिल्म की कहानी के बाद दूसरी सबसे कमजोर कड़ी है इसका संगीत। दो सुपर हिट फिल्मों कर्ज और इन्कार के क्लासिक गानों का फिल्म में कबाड़ा कर दिया गया है। क्लाइमेक्स तक आते आते महेश मांजरेकर और ईशा गुप्ता की भी परदे पर एंट्री हो जाती है, लेकिन कहानी रास्ते पर फिल्म खत्म होने तक नहीं आती।
विज्ञापन
total dhamaal
- फोटो : file photo
एक्टिंग के नाम अरशद वारसी और जावेद जाफरी के अलावा बाकी सबने कुछ ऐसा नहीं किया जो याद रह सके। फिल्म का बॉक्स ऑफिस भविष्य कोई धमाल मचाता नहीं दिखता। फिल्म टोटल टाइम का नुकसान ही है। अमर उजाला वीकली फिल्म रिव्यू में टोटल धमाल को मिलते हैं दो स्टार।