सब्सक्राइब करें

Mufasa 100 Cr: भारत में ‘मुफासा’ की सेंचुरी का दुनिया भर में हल्ला, हिंदी में शाहरुख ने दिलाया जी भर प्यार

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 30 Dec 2024 09:48 PM IST
सार

Mufasa 100 Cr:  डिज्नी की नई एनीमेशन फिल्म ‘मुफासा द लॉयन किंग’ ने दुनियाभर में धमाकेदार कमाई करने के साथ ही यहां भारत में हिंदीभाषी दर्शकों के भी दिल जीत लिए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन दुनिया भर में अब तक 2805 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
Mufasa the lion king box office collection crossed 100 cr because of shah rukh khan abram aryan khan dubbing
मुफासा का पोस्टर और शाह रुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हॉलीवुड सिनेमा के लिए हिंदीभाषी दर्शक कितने जरूरी होते जा रहे हैं, इसका ताजातरीन उदाहरण बनी है डिज्नी की फिल्म ‘मुफासा द लॉयन किंग’। फिल्म ने भारत में सौ करोड़ रुपये से ऊपर का कारोबार कर लिया है, और इसमें बड़ा हिस्सा इसके हिंदी संस्करण का है।माना जा रहा है कि फिल्म को हिंदी में ये प्यार इसके मुख्य किरदार मुफासा की डबिंग शाहरुख खान द्वारा किए जाने की वजह से है। ‘मुफासा’ जिस रफ्तार से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है, उससे इसके साल की सबसे बड़ी कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बनने के भी आसार दिखने लगे हैं। 


Mufasa The Lion King Review: अपनी ही कहानी में विलेन बन गया टाका, बुरा बनने को बार बार करता रहा मुफासा का भला

Trending Videos
Mufasa the lion king box office collection crossed 100 cr because of shah rukh khan abram aryan khan dubbing
मुफासा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

डिज्नी की नई एनीमेशन फिल्म ‘मुफासा द लॉयन किंग’ ने दुनियाभर में धमाकेदार कमाई करने के साथ ही यहां भारत में हिंदीभाषी दर्शकों के भी दिल जीत लिए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन दुनिया भर में अब तक 2805 करोड़ रुपये हो चुका है। यहां भारत में दूसरे हफ्ते में फिल्म ने हिंदी भाषी राज्यों में जो तेजी दिखाई है, उससे लगता है कि इस फिल्म का हिंदी संस्करण का कारोबार इसके अंग्रेजी संस्करण से भी आगे निकल सकता है और ऐसा हुआ तो ये अपने आप में एक नया रिकॉर्ड होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mufasa the lion king box office collection crossed 100 cr because of shah rukh khan abram aryan khan dubbing
मुफासा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘मुफासा द लॉयन किंग’ ने रिलीज के 10वें दिन तक भारत में कुल 101.85 करोड़ रुपये कमा चुकी है। फिल्म ने अब तक अंग्रेजी में 35.35 करोड़ रुपये, हिंदी में 35.20 करोड़, तेलुगु में 14.05 करोड़ और तमिल में 17.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। 
‘मुफासा द लॉयन किंग’ की भारत में कमाई

भाषा  कमाई
अंग्रेजी  35.35
हिंदी   35.20 
तेलुगु 14.05
तमिल 17.25
कुल 101.85

 

Mufasa the lion king box office collection crossed 100 cr because of shah rukh khan abram aryan khan dubbing
मुफासा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘मुफासा’ के हिंदी संस्करण का कारोबार तीसरे सप्ताहांत तक इसके अंग्रेजी संस्करण के आगे निकल जाने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। दर्शकों को फिल्म के हिंदी संस्करण में शाहरुख और उनके दोनों बेटों अबराम और आर्यन की डबिंग बहुत शानदार सुनाई दे रही है। फिल्म की कहानी चूंकि अपने मां-बाप से बचपन में ही बिछड़ जाने वाले शेर के एक बच्चे की कहानी है जो आगे चलकर जंगल का राजा बनता है, तो लोग इसमें शाहरुख से साम्यताएं भी खूब तलाश रहे हैं। शाहरुख खुद कह चुके हैं कि फिल्म की कहानी उनकी कहानी से मिलती है।

विज्ञापन
Mufasa the lion king box office collection crossed 100 cr because of shah rukh khan abram aryan khan dubbing
मुफासा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म के निर्देशक बैरी जेन्किन्स कहते हैं, “मैं इस फिल्म को लेकर भारत में बने उत्साह को जानकर काफी खुश है। दुनिया के उस हिस्से से यहां अमेरिका तक ये अच्छी खबरें आ रही हैं और इससे इस बात की तसल्ली मिलती है कि हम सब अपने परिवार को लेकर एक जैसी भावनाएं रखते हैं। इस कहानी के बारे में मुझे जो चीज सबसे ज्यादा पसंद रही है, वह है प्रकृति बनाम पोषण का विचार,  अपने पूर्वजों से अपने समुदाय से सीखने का विचार और ये विचार कि हमें अपना भाग्य खुद बनाना है। भारत के लोग भी अपना भाग्य खुद बनाना जानते हैं।”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed