फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mukesh Khanna: दो किरदारों ने बना डाला करियर, 90s के सबसे बड़े सुपरहीरो; अमिताभ बच्चन तक से होने लगी थी तुलना

Mon, 23 Jun 2025 07:30 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 23 Jun 2025 07:30 AM IST
सार

Mukesh Khanna Birthday: मुकेश खन्ना का नाम लेते हैं टीवी सीरियल ‘शक्तिमान’ याद आ जाता है। इस सीरियल के जरिए ही मुकेश खन्ना को अभिनय की दुनिया में अलग पहचान भी मिली। आज अभिनेता मुकेश खन्ना का जन्मदिन (23 जून 1958) है। इस मौके पर जानिए, उनकी एक्टिंग जर्नी से जुड़ी खास बातें।

विज्ञापन
Mukesh Khanna Birthday Know Unknown Facts About Actor Acting Career
शक्तिमान और पितामाह भीष्म के किरदार में मुकेश खन्ना - फोटो : एक्स (ट्विटर)

मुकेश खन्ना ने एक्टिंग को करियर चुनने से पहले बीएसी और मास्टर ऑफ लॉ में अपनी एजुकेशन पूरी की। आगे चलकर फिल्म और टेलीविजन इंस्टीट्यूट इंडिया, पुणे से एक्टिंग का कोर्स किया। करियर की शुरुआत मुकेश खन्ना ने फिल्मों में सहायक भूमिकाएं निभाकर की थीं। फिल्म ‘रूही(1981)’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया, इस फिल्म में एक सहायक भूमिका ही की थी। मुकेश खन्ना ने कुछ साल तक फिल्मों में काम करने के बाद टीवी का रूख किया। फिल्मों की बजाय एक एक्टर के तौर पर टीवी ने ही मुकेश खन्ना को अलग पहचान दी। 

Mukesh Khanna Birthday Know Unknown Facts About Actor Acting Career
सीरियल 'महाभारत' में पितामाह भीष्म बने मुकेश खन्ना - फोटो : एक्स (ट्विटर)

पितामाह भीष्म के किरदार में छोड़ी अमिट छाप
साल 1988 में बीआर चोपड़ा ने टीवी पर माइथोलाॅजिकल सीरियल ‘महाभारत’ बनाया। यह सीरियल टीवी पर बहुत मशहूर हुआ। इस सीरियल में मुकेश खन्ना ने भीष्म पितामाह का किरदार निभाया था। इस किरदार में मुकेश खन्ना ने इतना उम्दा अभिनय किया कि आज भी भीष्म के किरदार में किसी दूसरे एक्टर को दर्शक पसंद नहीं कर पाते हैं। भीष्म पितामाह के तौर पर मुकेश खन्ना का चेहरा दर्शकों के मन में बस चुका है। 

Mukesh Khanna Birthday Know Unknown Facts About Actor Acting Career
शक्तिमान के रोल में मशहूर हुए मुकेश खन्ना - फोटो : एक्स (ट्विटर)

शक्तिमान से मिली अलग पहचान
साल 1997 में मुकेश खन्ना ने एक सीरियल प्रोड्यूस किया ‘शक्तिमान’। इसमें वह सुपरहीरो शक्तिमान के रोल में नजर आए। यह किरदार टीवी सीरियल की दुनिया का यादगार किरदार बन गया। 90 के दशक में बच्चों के बीच यह सीरियल बहुत मशहूर हुआ। इन दिनों भी शक्तिमान की कहानी पर एक फिल्म बनने की बात चल रही है। इस सीरियल के बाद भी मुकेश खन्ना ने कई माइथोलॉजिकल और सुपरहीरो वाले सीरियल किए। जिसमें ‘चंद्रकांता’ और ‘आर्यमान’ भी काफी चर्चित रहे। वह फिक्शनल सीरियल ‘प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा (2012)’ और वारिस (2016) का भी हिस्सा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mukesh Khanna Birthday Know Unknown Facts About Actor Acting Career
अमिताभ बच्चन और मुकेश खन्ना - फोटो : एक्स (ट्विटर)

जब अमिताभ ने कहा- ‘मुकेश मेरी नकल करता है’
मुकेश खन्ना जब फिल्मों में काम कर रहे थे तो उनकी तुलना अमिताभ बच्चन से की गई, कई लोगों को लगता था कि वह बिग बी की कॉपी करते हैं। कहा जाता है कि खुद अमिताभ बच्चन ने भी ऐसा कहा था कि मुकेश उनकी नकल करते हैं। इस बारे में एक इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने कहा था, ‘मेरे एक दोस्त अमित जी के साथ फिल्म देखने गए थे, अचानक मेरा एक एड फिल्म के इंटरवल में आया तो अमित जी ने कहा कि ये लड़का मेरी कॉपी करता है।’ जबकि मुकेश खन्ना का कहना है कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। 

विज्ञापन
Mukesh Khanna Birthday Know Unknown Facts About Actor Acting Career
मुकेश खन्ना - फोटो : एक्स (ट्विटर)
अब कहां व्यस्त हैं मुकेश खन्ना
मुकेश खन्ना 67 साल के हो चुके हैं। इस उम्र में भी वह काफी एक्टिव हैं। नए जमाने के हिसाब से खुद को बदल चुके हैं। वह अपना एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं, जिसमें कई सेलिब्रिटीज से बातचीत करते हैं। वह इस चैनल पर तमाम तरह के मुद्दों पर अपनी राय भी रखते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed