Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Murder Mubarak Fame Sara Ali Khan Became Emotional to Talking About Her Kedarnath co-star Sushant Singh Rajput
{"_id":"667648c83eabf4bd3905d94d","slug":"murder-mubarak-fame-sara-ali-khan-became-emotional-to-talking-about-her-kedarnath-co-star-sushant-singh-rajput-2024-06-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sara Ali Khan: सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुईं सारा, कहा- 'केदारनाथ के लिए मुझे जो भी प्यार मिला...'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sara Ali Khan: सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुईं सारा, कहा- 'केदारनाथ के लिए मुझे जो भी प्यार मिला...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sat, 22 Jun 2024 09:18 AM IST
सार
सारा अली खान ने एक बातचीत में कहा, 'उके साथ मेरी बहुत सारी पसंदीदा यादें हैं। एक पल ऐसा था, जब गट्टू सर जल्दी में थे और उन्होंने और सुशांत ने पहले भी साथ काम किया था। इसलिए मैं सुशांत के पास गई और मैंने कहा कि मुझे नहीं पता कि यह कैसे करना है।
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान हाल ही में अपने केदारनाथ के को-एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए भावुक हो गईं। सारा ने हाल ही में एक बातचीत में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनकी पसंदीदा याद के बारे में भी बात की है। अभिनेता को याद करते हुए अभिनेत्री की आंखें भर आईं। सारा ने फिल्म 'केदारनाथ' से सुशांत के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था।
2 of 5
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : इंस्टाग्राम
सारा अली खान ने एक बातचीत में कहा, 'उनके साथ मेरी बहुत सारी पसंदीदा यादें हैं। एक पल ऐसा था, जब गट्टू सर जल्दी में थे और उन्होंने और सुशांत ने पहले भी साथ में काम किया था। इसलिए मैं सुशांत के पास गई और मैंने कहा कि मुझे नहीं पता कि यह कैसे करना है। उन्होंने मुझे इसे करके दिखाया और फिर मैं बस गई और मैंने उनकी नकल की।'
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने कहा, 'जिस तरह से मैं अब हिंदी बोल पाती हूं, लोग अक्सर मेरी तारीफ करते हैं। इसमें बहुत कुछ सुशांत का है। 'केदारनाथ' के लिए मुझे जो भी प्यार मिला है, वह बहुत है। वह सब सिर्फ सुशांत का है। मैं आपको कोई याद नहीं दे सकती।' हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की चौथी पुण्यतिथि पर सारा ने उनके साथ 'केदारनाथ' के सेट से एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी। इस स्टोरी पर उन्होंने बस 'नमो नमो' गाना लगाया था। इसके साथ उन्होंने कई इमोजी भी साझा की थीं। सारा हमेशा ये कहती हैं कि सुशांत और केदारनाथ हमेशा उनके लिए बहुत खास रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : इंस्टाग्राम
पिछले साल भी सारा ने सुशांत की पुण्यतिथि पर एक इमोशनल नोट लिखा था। अभिनेत्री ने लिखा था, 'पहली बार केदारनाथ जा रहे हैं। पहली बार शूटिंग के लिए जा रहे हैं और मुझे पता है कि दोनों में से कोई भी फिर कभी ऐसा महसूस नहीं करेगा। मगर, एक्शन, कट, सूर्योदय, नदियां, बादल, चांदनी, केदारनाथ और अल्लाह हूं के बीच कहीं मैं जानती हूं कि तुम वहां हो।'
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : इंस्टाग्राम @sushantsinghrajput
सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून 2020 को हुआ था। वह मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। अभिनेता को आखिरी बार फिल्म 'दिल बेचारा' में देखा गया था, जो उनकी आखिरी फिल्म थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।