{"_id":"66b09490afedb86f4b05ef45","slug":"neeraj-vyas-to-move-on-from-sony-pictures-networks-india-to-pursue-an-entrepreneurial-journey-2024-08-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Neeraj Vyas Quits: सोनी चैनलों के मुखिया नीरज व्यास ने छोड़ी नौकरी, गौरव के आने से पहले एक और विकेट गिरा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Neeraj Vyas Quits: सोनी चैनलों के मुखिया नीरज व्यास ने छोड़ी नौकरी, गौरव के आने से पहले एक और विकेट गिरा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 05 Aug 2024 02:30 PM IST
सार
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने सोमवार को एक विज्ञप्ति जारी करके जानकारी दी कि अपनी तीन दशकों के शानदार करियर के बाद नीरज व्यास ने अब अपना खुद का कारोबार शुरू करने की तैयारी की है।
विज्ञापन
1 of 5
नीरज व्यास और गौरव बनर्जी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मनोरंजन जगत में कोरोना काल के बाद से ही चल रही उठापटक की अगली खबर सोनी से आई है। इसके चैनलों सोनी, सोनी सब, पल, सोनी मैक्स के मुखिया रहे नीरज व्यास ने नौकरी छोड़ने का फैसला किया है। इसी महीने की आखिरी तारीख से वह अपने नए धंधे की तलाश में लग जाएंगे। नीरज ने फिलहाल कोई नई नौकरी नहीं करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि डिज्नी स्टार नेटवर्क से आए गौरव बनर्जी इसी महीने के आखिर में सोनी के सोनी के सीईओ का पदभार संभालने वाले हैं।
2 of 5
नीरज व्यास
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने सोमवार को एक विज्ञप्ति जारी करके जानकारी दी कि अपनी तीन दशकों के शानदार करियर के बाद नीरज व्यास ने अब अपना खुद का कारोबार शुरू करने की तैयारी की है। कंपनी ने माना कि नीरज ने अपने कार्यकाल के दौरान सोनी के तीनों चैनल और हिंदी मूवी चैनल का कारोबार दुरुस्त करने में महती भूमिका निभाई है।
3 of 5
सोनी पिक्चर्स
- फोटो : ट्विटर
नीरज ने सोनी में अपना करियर सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की सेल्स टीम के साथ शुरू किया था और साल 2005 में वह चैनल के नेशनल सेल्स हेड बन गए थे। पांच साल के भीतर वह सोनी मिक्स के कार्यकारी उपाध्यक्ष बनने में सफल रहे। साल 2011 में उन्हें सोनी मैक्स की जिम्मेदारी मिली और साल 2017 में उनके पास सोनी सब और सोनी पल की भी कमान आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गौरव बनर्जी
- फोटो : ट्विटर
पिछले साल ही सोनी और जी नेटवर्क के बीच शुरू हुई विलय की बातचीत के बीच उन्हें सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की भी कमान मिल गई थी। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने एक बड़े फेरबदल के तहत हाल ही में डिज्नी स्टार के मुखिया रहे गौरव बनर्जी को कंपनी का सीईओ नियुक्त किया था, वह इसी महीने के आखिर में अपना कार्यभार संभालने वाले हैं।
विज्ञापन
5 of 5
नीरज व्यास
- फोटो : एक्स
अपने विदाई संदेश में नीरज व्यास कहते हैं, “सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में मेरी यात्रा मेरे अपनी तरक्की, नई सीखों और यादों से भरी रही हैं। अपने कार्यकाल के दौरान कंपनी की तरफ से मुझ पर किए गए विश्वास और इस दौरान मुझे मिले मौकों के लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा। मैं अब अपनी नई कारोबारी यात्रा पर निकल रहा हूं और मुझे उम्मीद है कि इन वर्षों की सारी सीख मुझे अनुभव के तौर पर काम आएगी।”
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।