फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pine Cone: ओनिर की पाइन कोन को मिली उपलब्धि, 38वें बीएफआई फ्लेयर: लंदन LGBTQ फिल्म फेस्टिवल में होगी प्रदर्शित

Fri, 23 Feb 2024 05:53 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 23 Feb 2024 05:53 PM IST
विज्ञापन
Onir Pine Cone will be screened at the 38th British Film Institute Flare London LGBTQ Film Festival
ओनिर, पाइन कोन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

डायरेक्टर ओनिर की पहचान बॉलीवुड में समलैंगिक विषयों पर फिल्म बनाने के लिए है। उन्होंने अधिकतर इसी सब्जेक्ट पर फिल्म बनाई है। इसी कड़ी में उनके निर्देशन में बनी एक और ऐसी फिल्म है, जिसका नाम 'पाइन कोन' है। ओनिर की 'पाइन कोन' को 38वें ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट फ्लेयर: लंदन LGBTQ फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया जाएगा।

Onir Pine Cone will be screened at the 38th British Film Institute Flare London LGBTQ Film Festival
पाइन कोन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ओनिर की 'पाइन कोन' बीएफआई फ्लेयर: लंदन LGBTQ फिल्म फेस्टिवल के 38वें संस्करण में आधिकारिक चयन के रूप में प्रदर्शित होने के लिए तैयार है। ओनिर ने खबर के बाद अपना उत्साह व्यक्त किया है। इस महोत्सव ने हाल ही में, अपने कार्यक्रम का अनावरण किया है, जिसमें अन्य कई फिल्मों के साथ ओनिर की  फिल्म 'पाइन कोन' भी शामिल है।

Onir Pine Cone will be screened at the 38th British Film Institute Flare London LGBTQ Film Festival
ओनिर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'पाइन कोन' भारत के लिए एक ऐतिहासिक फिल्म है, जो यह बताती है कि देश के समलैंगिक लोगों में प्यार की खोज कैसे होती है। यह फिल्म पहले ही मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में रेनबो स्टोरीज पुरस्कार और इंटरनेशनल साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल कनाडा में ऑनरेबल मेंशन - बेस्ट फीचर का पुरस्कार जीत चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Onir Pine Cone will be screened at the 38th British Film Institute Flare London LGBTQ Film Festival
ओनिर, पाइन कोन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्देशक ओनिर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "मैं पाइन कोन को 38वें बीएफआई फ्लेयर: लंदन LGBTQ फिल्म फेस्टिवल के लिए चुने जाने से बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह फिल्म प्यार का के लिए जाना जाता है और मुझे इसकी यात्रा पर बेहद गर्व है। मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म निर्माताओं के लिए एक प्रेरणा के रूप में काम करेगा। "

विज्ञापन
Onir Pine Cone will be screened at the 38th British Film Institute Flare London LGBTQ Film Festival
पाइन कोन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक समलैंगिक व्यक्ति के रूप में ओनिर ने अपने करियर को उन कथाओं को तैयार करने के लिए समर्पित किया है जो LGBTQ समुदाय और प्रेम, समानता और स्वीकृति की दिशा में उनकी यात्रा का जश्न मनाती हैं। 'पाइन कोन' उनकी इस फिल्म यात्रा का नया मोड़ है, जो रूढ़िवादिता को चुनौती देते हुए LGBTQ समुदाय की इच्छाओं का बिना कोई नजरिया बनाए खोज करती है।

Showtime: 'लंबे समय तक इस बयान का खामियाजा भुगतना पड़ा', ऐश्वर्या राय को प्लास्टिक कहने पर छलका इमरान का दर्द

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed