हिंदी सिनेमा में अपनी किसिंग कला से मशहूर इमरान हाशमी अपनी आने वाली वेब सीरीज 'शोटाइम' में अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। हाल ही में, एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने सीरीज में अपनी भूमिका और इंडस्ट्री को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। यही नहीं, इमरान को एक बार फिर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर अपने दिए विवादित बयान की याद आ गई है। आइए जानते हैं अभिनेता ने क्या कहा है।
Showtime: 'लंबे समय तक इस बयान का खामियाजा भुगतना पड़ा', ऐश्वर्या राय को प्लास्टिक कहने पर छलका इमरान का दर्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमरान हाशमी ने हाल ही में, खुलासा किया कि 2014 में 'कॉफी विद करण सीजन 4' में ऐश्वर्या राय बच्चन को 'प्लास्टिक' कहने पर उन्हें कड़ी प्रतिक्रिया मिली थी। इसके बाद अभिनेता को अपने इस बयान का खामियाजा भी भुगतना पड़ा था।
Crakk Public Review: 'विद्युत ने किया सिर्फ एक्शन और अर्जुन का अभिनय कमाल', 'क्रैक' फिल्म देखकर बोले दर्शक
इमरान ने आगे कहा, 'मेरे मन में किसी के खिलाफ कुछ नहीं है। मैं बस हैंपर जीतना चाहता था। बता दें कि करण के शो में अभिनेता से पूछा गया था कि प्लास्टिक सुनकर उनके मन में किसका नाम आता है। इसपर अभिनेता ने ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम लिया था।'
कॉफी विद करण के बारे में बात करते हुए इमरान ने कहा, 'मुझे काफी समय तक इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। आप जानते हैं कि जब वह रैपिड फायर राउंड हुआ, तो करण ने शॉट काट दिया था और उन्होंने बस सेट पर चारों ओर देखा और हर कोई मुझे हैरानी से देख रहा था। उन्होंने पूछा हम इमरान का जवाब इस्तेमाल कर सकते हैं और कैमरे के पीछे कुछ लोगों ने हां कहा।'
'कॉफी विद करण' के दौरान करण जौहर ने इमरान से पूछा कि उनके मुताबिक बॉलीवुड में कौन प्लास्टिक है। इस पर एक्टर ने कहा, "ऐश्वर्या राय।" बाद में 2014 में इमरान ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनका ये मतलब नहीं था। दरअसल, वह ऐश्वर्या के फैन हैं। अपने इस कमेंट के बाद इमरान को पब्लिकली माफी भी मांगनी पड़ी थी। उन्होंने कहा था कि वह सिर्फ गेम खेल रहे थे। उन्हें बस हैंपर जीतना था। हालांकि, अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि इस कमेंट को बाद उन्होंने इंडस्ट्री में कई दुश्मन भी बना लिए थे।
Article 370 Public Review: 'असली तथ्य जानने के लिए सबको यह फिल्म देखनी चाहिए', 'आर्टिकल 370' देखकर बोले दर्शक