फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Panchayat 3: रिंकी ने कास्टिंग निर्देशकों से की गुजारिश, बोलीं- कृपया मुझे वकील और पुलिस ऑफिसर के रोल दें

Sat, 08 Jun 2024 03:26 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 08 Jun 2024 03:26 PM IST
विज्ञापन
Panchayat 3: Sanvikaa talks about her bond with Jitendra in real life says they do not talk to each other much
सानविका - फोटो : इंस्टाग्राम

प्राइम वीडियो की चर्चित सीरीज 'पंचायत' की रिंकी यानि अभिनेत्री सानविका ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। पहले सीजन में दर्शकों को सिर्फ उनका नाम सुनने को मिला था। दूसरे सीजन में वह दर्शकों से रूबरू हुईं। इसके बाद वे सभी की पसंदीदा किरदार बन गईं। अब इस सीरीज का तीसरा सीजन आ चुका है। सचिव जी (एक्टर जितेंद्र) के साथ रिंकी की केमिस्ट्री इस सीरीज का मुख्य आकर्षण है। लेकिन, रियल लाइफ में दोनों की केमिस्ट्री कैसी है? हाल ही में सानविका ने इस बारे में बात की है।

Panchayat 3: Sanvikaa talks about her bond with Jitendra in real life says they do not talk to each other much
पंचायत 3 पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक बातचीत के दौरान सानविका ने जितेंद्र के साथ रियल लाइफ में अपनी बॉन्डिंग पर बात करते हुए कई दिलचस्प बातों का खुलासा किया। एक इंटरव्यू के दौरान सानविका से सीरीज में उनके फेवरेट को-स्टार के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि उनका हर किसी के साथ अच्छा बॉन्ड है, लेकिन जितेंद्र के साथ सबसे अच्छा है। दोनों के बीच अच्छी समझ विकसित हुई है।
Panchayat Season 3 Review: सितारा की चाल सी सुस्त पड़ी ‘पंचायत’ की कहानी, इस बार मुरझाए दिखे फुलेरा के फूल

Panchayat 3: Sanvikaa talks about her bond with Jitendra in real life says they do not talk to each other much
सानविका-जितेंद्र - फोटो : इंस्टाग्राम

सानविका ने आगे कहा कि वे एक-दूसरे से ज्यादा बात नहीं करते हैं, क्योंकि वह बहुत शर्मीले हैं। और शुरुआत में वे खुद भी काफी रिजर्व थीं। सानविका ने कहा, 'हम अपने सीन की प्रैक्टिस किया करते थे। डायलॉग की रिहर्सल करते थे। इसके बाद जाकर परफॉर्म करते थे।' सानविका के मुताबिक सीजन 3 में उन्होंने बातचीत करनी शुरू की, फिर जितेंद्र ने भी इस पर रेस्पॉन्स दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Panchayat 3: Sanvikaa talks about her bond with Jitendra in real life says they do not talk to each other much
सानविका - फोटो : इंस्टाग्राम

सानविका ने आगे बताया कि 'पंचायत' सीरीज के बाद उन्हें काफी ज्यादा ऑफर मिल रहे हैं, लेकिन वे चाहती हैं कि कास्टिंग डायरेक्टर उन्हें अलग किस्म के किरदार दें। अभिनेत्री ने कहा कि शुरुआत में वह काफी दुबली थीं। तब उन्हें एक जैसे रोल मिलते थे। मध्यम वर्गीय इंसानों वाले। सानविका ने कहा कि उन्हें मध्यम वर्गीय और निम्न मध्यम वर्गीय रोल करने में कोई एतराज नहीं है, लेकिन वे इनके साथ कुछ अलग तरह के किरदारों के साथ भी प्रयोग करना चाहती हैं। 
Nandamuri Balakrishna: बालकृष्ण की आगामी फिल्म पर आया अपडेट, इस फिल्म के दूसरे भाग का जल्द हो सकता है एलान

विज्ञापन
Panchayat 3: Sanvikaa talks about her bond with Jitendra in real life says they do not talk to each other much
सानविका - फोटो : इंस्टाग्राम

सानविका ने कास्टिंग निर्देशकों से अलग-अलग तरह के किरदार ऑफर करने का अनुरोध करते हुए कहा, 'प्लीज,अलग-अलग भूमिकाओं के लिए भी आप मेरा ऑडिशन ले सकते हैं। मैं एक अमीर इंसान, एक वकील और पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा सकती हूं... मैं अलग-अलग चीजें कर सकती हूं'।
Amaran-Lucky Baskhar- बड़े पर्दे पर दुलकर सलमान से भिड़ेंगे शिवकार्तिकेयन? 'लकी भास्कर' और 'अमरन' में होगी टक्कर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed