फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raveena Tandon: अक्षय संग सगाई टूटने के बाद रवीना ने की थी सुसाइड करने की कोशिश? अभिनेत्री ने अब बताया सच

Thu, 28 Mar 2024 12:38 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 28 Mar 2024 12:38 PM IST
विज्ञापन
patna shuklla star Raveena Tandon addresses suicide rumours followed her broken engagement with Akshay Kumar
रवीना टंडन और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस अपनी फिल्म पटना शुक्ला को लेकर चर्चा में चल रही हैं। इस फिल्म को लेकर अभिनेत्री के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अभिनेत्री अपनी फिल्मों के अलावा अपने बेबाक बयानों को लेकर भी खूब चर्चा में चलती हैं। अब हाल ही में, रवीना ने अक्षय कुमार के साथ अपने ब्रेकअप को लेकर खुलकर बात किया है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

patna shuklla star Raveena Tandon addresses suicide rumours followed her broken engagement with Akshay Kumar
रवीना टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री रवीना टंडन ने अक्षय कुमार के साथ अपने ब्रेकअप को सार्वजनिक किया था और इसके तुरंत बाद उनके सुसाइड करने की अफवाहें उड़ी थीं। इसके अलावा उन्होंने लगभग एक ही समय में दो लड़कियों को गोद लेने और इसके लिए उनकी आलोचना किए जाने के बारे में भी बात की। बता दें कि रवीना और अक्षय आगामी वेलकम टू द जंगल में 20 साल में पहली बार एक-दूसरे के साथ काम करेंगे।

patna shuklla star Raveena Tandon addresses suicide rumours followed her broken engagement with Akshay Kumar
रवीना टंडन - फोटो : social media

रवीना ने अपने हालिया इंटरव्यू में अक्षय के साथ अपनी सगाई टूटने को लेकर कहा, “हां, इसमें कौन सी बड़ी बात है? बहुत सारे रिश्ते टूटते हैं, लोग आगे बढ़ जाते हैं, आप दोस्त बने रहते हैं... आपको एहसास होता है कि हम पार्टनर के रूप में अच्छे नहीं थे, लेकिन हम दोस्त के रूप में अच्छे हैं। तो इसमें बड़ी बात क्या है? मैं नहीं समझती।"

विज्ञापन
विज्ञापन
patna shuklla star Raveena Tandon addresses suicide rumours followed her broken engagement with Akshay Kumar
रवीना टंडन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

 सगाई टूटने के बाद अपने सुसाइड रूमर्स पर अभिनेत्री ने कहा, 'मैं बिल्कुल ठीक थी। मीडिया में सबसे ज्यादा हंगामा इसलिए मचाया गया, क्योंकि उन दिनों वे अपनी पत्रिकाएं बेचना चाहते थे, लेकिन व्यक्तिगत रूप से, हमारे बीच, मेरे दोस्तों के बीच सब कुछ ठीक था और मेरे लिए मेरा परिवार जो सोचता है वह मेरे लिए मायने रखता है। एक वक्त के बाद, लोग क्या सोचते हैं, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।'

विज्ञापन
patna shuklla star Raveena Tandon addresses suicide rumours followed her broken engagement with Akshay Kumar
कर्मा कॉलिंग-रवीना टंडन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि ‘पटना शुक्ला’ शो एक निडर वकील पर आधारित है जो एक स्टूडेंट को शिक्षा घोटाले में फंसता देखकर मामले को अपने हाथों में ले लेती है और जल्द ही उसे एहसास होता है कि वह एक व्यक्ति के खिलाफ खड़ी है जो सीएम का उम्मीदवार है। ‘पटना शुक्ला’ 29 मार्च से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रसारित होगी।

Bobby Deol: यशराज के स्पाई यूनिवर्स में हुई बॉबी देओल की एंट्री! आलिया भट्ट की फिल्म में बनेंगे विलेन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed