फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BMCM: बड़े मियां छोटे मियां में बिग बी पर भारी पड़े थे गोविंदा? फैंस को अक्षय-टाइगर के रिपोर्ट कार्ड का इंतजार

Thu, 28 Mar 2024 11:34 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 28 Mar 2024 11:34 AM IST
विज्ञापन
Vashu Bhagnani says Govinda overshadowed Amitabh Bachchan in original BMCM Now akshay kumar Tiger shroff turn
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का ट्रेलर फिल्म के मेकर्स ने लॉन्च कर दिया। इस फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। वही, ट्रेलर लॉन्च होने के बाद फैंस अब अमिताभ बच्चन और गोविंदा के फिल्म से अक्षय और टाइगर की तुलना कर रहे हैं। हालांकि, इन सब के बीच वाशु भगनानी ने बताया है कि ओरिजिनल बड़े मियां छोटे मियां में बिग बी पर गोविंदा भारी पड़े थे।

Vashu Bhagnani says Govinda overshadowed Amitabh Bachchan in original BMCM Now akshay kumar Tiger shroff turn
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक साक्षात्कार में वाशु भगनानी ने ओरिजिनल 'बड़े मियां छोटे मियां' फिल्म पर अमिताभ बच्चन और गोविंदा के साथ काम करने के बारे में भी बात की, जो डेविड धवन द्वारा निर्देशित और 1998 में रिलीज हुई थी। निर्माता ने बताया कि फिल्म में गोविंदा ने बिग बी को पछाड़ दिया और इस फिल्म के बाद गोविंदा के काम की खूब सराहना भी हुई थी

Vashu Bhagnani says Govinda overshadowed Amitabh Bachchan in original BMCM Now akshay kumar Tiger shroff turn
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया

वाशु भगनानी ने कहा, “हां, यह सही है। पूरी दुनिया यही कहती थी और अगर पूरी दुनिया को ऐसा लगता था, तो मैं अलग कहने वाला कौन होता हूं?, लेकिन सच तो ये है कि अगर अमित जी फिल्म में नहीं होते तो गोविंदा को उनकी तरह चमकने का मौका नहीं मिलता। यह अमित जी की वजह से था कि गोविंदा को अधिक सराहना मिली।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Vashu Bhagnani says Govinda overshadowed Amitabh Bachchan in original BMCM Now akshay kumar Tiger shroff turn
वाशु भगनानी, जैकी भगनानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

उन्होंने आगे कहा, "मुझे यह खुलकर नहीं कहना चाहिए, लेकिन एक दिन अमित जी ने कहा, 'यार मैदान अगर खोल दो हम दोनों देखते हैं क्या होगा।' लेकिन अमित जी की एक अलग छवि थी और गोविंदा की अपनी शैली थी। साथ में ये जोड़ी बहुत अच्छी थी। अमित जी बस चुपचाप खड़े रह सकते हैं और काम पूरा हो जाएगा।”

विज्ञापन
Vashu Bhagnani says Govinda overshadowed Amitabh Bachchan in original BMCM Now akshay kumar Tiger shroff turn
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वाशु भगनानी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। एक यूजर ने लिखा, 'अच्छी फिल्मों की कॉपी करना भी बहुत मुश्किल है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्या टाइगर और अक्षय खुद को अमिताभ बच्चन और गोविंदा मान रहे हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'अमित जी और गोविंदा ने एक हाई लेवल सेट किया है, जिसे मैच करना मुश्किल है।'

The Goat Life: 'द गोट लाइफ' पर प्रभास ने लुटाया प्यार, पोस्ट साझा करते हुए की पृथ्वीराज सुकुमारन की तारीफ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed