Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Phir Aayi Hasseen Dillruba fame Sunny Kaushal praises Bad Newz star Vicky Kaushal says it feels really good
{"_id":"66ae173e86377af39102c768","slug":"phir-aayi-hasseen-dillruba-fame-sunny-kaushal-praises-bad-newz-star-vicky-kaushal-says-it-feels-really-good-2024-08-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sunny Kaushal: भाई विक्की की सफलता देख खुश हैं सनी, बोले- वह जीवन में अच्छा कर रहे हैं, सब तारीफ कर रहे हैं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sunny Kaushal: भाई विक्की की सफलता देख खुश हैं सनी, बोले- वह जीवन में अच्छा कर रहे हैं, सब तारीफ कर रहे हैं
तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और सनी कौशल की आगामी फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' दर्शकों के बीच खूब चर्चा में बनी हुई है। निर्माताओं ने हाल ही में, फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है, जिसे दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद लोगों का उत्साह और बढ़ गया है। अब हाल ही में, विक्की कौशल के भाई सनी कौशल ने भाई विक्की कौशल के स्टारडम की तारीफ की है और बताया कि विक्की की सफलता देख उन्हें बहुत खुशी होती है।
2 of 5
सनी कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम @sunsunnykhez
विक्की कौशल ने 'बैड न्यूज' के साथ अपने करियर की शानदार ओपनिंग दी है। इस फिल्म में अभिनेता के साथ तृप्ति डिमरी और एमी विर्क भी थे। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला। कई लोगों ने विक्की के अभिनय की भी खूब तारीफ की है। अब भाई सनी कौशल ने विक्की की तारीफों के पुल बांधे है और बताया कि वह विक्की की सफलता देख काफी खुश हैं।
3 of 5
सनी कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम @sunsunnykhez
इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम के साथ एक इंटरव्यू में अभिनेता ने कहा, "यह माहौल वाकई बहुत अच्छा है। जब आपके आस-पास के लोग अपने जीवन में अच्छा कर रहे होते हैं और वही कर रहे होते हैं, जो उन्हें पसंद है। तो यह देखकर काफी अच्छा लगता है। जब उन्हें वह तारीफें मिलनी शुरू होती है तो यह बेहद खास होता है। मैं बस इतना ही कह सकता हूं। अब कृपया मेरी फिल्म फिर आई हसीन दिलरुबा देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सनी कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम
'हसीन दिलरुबा' की पहली किस्त के बारे में सनी ने कहा, "सच तो यह है कि मुझे शर्म आती है कि मैंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है। मैंने उनसे वादा किया है कि दूसरे भाग के रिलीज होने से पहले मैं इसे पूरा कर लूंगा।"
विज्ञापन
5 of 5
सनी कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम @sunsunnykhez
'फिर आई हसीन दिलरुबा' कनिका ढिल्लन द्वारा लिखित और सह-निर्मित है। यह जयप्रद देसाई द्वारा निर्देशित है। यह फिल्म 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।