फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pooja Hegde: पूजा हेगड़े के करियर पर लगा ग्रहण, पिछली छह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हुईं धड़ाम; रेट्रो भी हो गई फेल

Mon, 05 May 2025 10:50 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 05 May 2025 10:50 AM IST
सार

Pooja Hegde Box Office Report: पूजा हेगड़े बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की पॉपुलर अभिनेत्री हैं और दोनों इंडस्ट्री में लगातार काम करती रहती हैं। लेकिन पिछले कुछ वक्त से पूजा हेगड़े को एक हिट की तलाश है। क्योंकि उनकी बैक टू बैक छह फिल्में फ्लॉप हो चुकी हैं और अब सातवीं रेट्रो भी चार दिन में कोई कमाल नहीं दिखा पाई है।

विज्ञापन
Pooja Hegde Box Office Report Her Last Six Movies Back To Back Flop, Now Retro Is Also Suffering In Box Office
पूजा हेगड़े - फोटो : इंस्टाग्राम-@hegdepooja

अभिनेत्री पूजा हेगड़े हिंदी फिल्मों के साथ-साथ तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी लगातार नजर आती हैं। साउथ इंडस्ट्री से करियर की शुरूआत करने वाली पूजा हेगड़े ने बाद में बॉलीवुड में भी काम किया है। मौजूदा वक्त में पूजा हेगड़े उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिनके पास फिल्मों की लाइन लगी है और वो लगातार फिल्में कर रही हैं। इन दिनों भी पूजा हेगड़े की तमिल फिल्म ‘रेट्रो’ सिनेमाघरों में चल रही है। जिसमें वो सूर्या के साथ नजर आ रही हैं। लेकिन पिछले कुछ वक्त से पूजा हेगड़े के करियर पर जैसे ग्रहण सा लग गया है। क्योंकि उनकी पिछली छह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई हैं। इसमें बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की फिल्में शामिल हैं। हालिया रिलीज 'रेट्रो' भी चार दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। जानते हैं पूजा की पिछली फिल्मों का कैसा रहा हाल।

Pooja Hegde Box Office Report Her Last Six Movies Back To Back Flop, Now Retro Is Also Suffering In Box Office
फिल्म देवा का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor

देवा
इसी साल के पहले महीने में पूजा हेगड़े शाहिद कपूर के साथ बॉलीवुड फिल्म ‘देवा’ में नजर आई थीं। ‘देवा’ साउथ की ही फिल्म का रीमेक थी। काफी हाइप बनने के बाद भी देवा बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। ‘देवा’ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाई थी।

Pooja Hegde Box Office Report Her Last Six Movies Back To Back Flop, Now Retro Is Also Suffering In Box Office
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : इंस्टाग्राम-@beingsalmankhan

किसी का भाई किसी की जान
साल 2023 में पूजा हेगड़े बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आई थीं। ईद पर आने के बावजूद सलमान खान और पूजा हेगड़े की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी। फिल्म को न तो क्रिटिक्स ने सराहा था और न ही दर्शकों को ये फिल्म पसंद आई थी। लगभग 132 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म अपना पैसा तक वसूल नहीं कर पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pooja Hegde Box Office Report Her Last Six Movies Back To Back Flop, Now Retro Is Also Suffering In Box Office
सर्कस - फोटो : सोशल मीडिया

सर्कस
पूजा हेगड़े साल 2022 में रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म ‘सर्कस’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में रणवीर सिंह प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। लेकिन ‘सर्कस’ का हाल रोहित शेट्टी की बाकी फिल्मों से पूरी तरह से अलग रहा और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हो गई।

विज्ञापन
Pooja Hegde Box Office Report Her Last Six Movies Back To Back Flop, Now Retro Is Also Suffering In Box Office
आचार्य - फोटो : आईएमडीबी

आचार्य
2022 में ही पूजा हेगड़े तेलुगु एक्शन फिल्म ‘आचार्य’ में नजर आई थीं। चिरंजीवी और राम चरण दोनों ही इस फिल्म में एकसाथ नजर आए थे। काफी बज क्रिएट होने के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप हो गई थी। लगभग 180 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का भी आंकड़ा नहीं छू पाई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed