सब्सक्राइब करें

Action Movies 2024: ‘फाइटर’ के बाद इन 10 एक्शन फिल्मों पर नजर, ‘बस्तर’, ‘बीएमसीएम’ और ‘किल’ पर टिकीं निगाहें

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 17 Feb 2024 05:11 PM IST
विज्ञापन
Post Fighter debacle 10 action films to watch out Bastar Kill Bade Miyan Chote Miyan Baby John Singham Again
बॉलीवुड एक्शन फिल्में 2024 - फोटो : अमर उजाला

बीते साल 'पठान', 'जवान', ‘गदर 2’, ‘द केरल स्टोरी’ और 'एनिमल' जैसी एक्शन फिल्में देख चुके दर्शकों को इस साल के पहले महीने में रिलीज फिल्म ‘फाइटर’ ज्यादा पसंद नहीं आई। एक तो इस फिल्म में हीरोगिरी बिल्कुल नहीं दिखी, दूसरे फिल्म का कथानक इसके ठीक पहले रिलीज हो चुकी फिल्म ‘तेजस’ जैसा ही नजर आया। लेकिन, एक्शन के दीवानों के लिए अभी तो ये बस इस साल की शुरुआत है। इस साल एक्शन फिल्मों में भी काफी विविधता दिखने वाली है। विद्युत जामवाल से लोगों को एक्शन में कुछ नया दिखाने की उम्मीदें हैं। अदा शर्मा का नया रूप भी लोगों को आकर्षित कर रहा है। लेकिन, एक्शन का असल धमाका इस साल जिन दो फिल्मों में दिखने वाला है, वे दोनों एक दूसरे के बिल्कुल विपरीत हैं, कौन सी हैं ये दो फिल्में, आइए जानते हैं इस साल रिलीज की कतार में लगीं इन टॉप 10 फिल्मों के जरिये।

Trending Videos
Post Fighter debacle 10 action films to watch out Bastar Kill Bade Miyan Chote Miyan Baby John Singham Again
क्रैक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

क्रैक (23 फरवरी 2024)
अभिनेता विद्युत जामवाल की फिल्म 'क्रैक- जीतेगा तो जिएगा' एक्शन स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में विद्युत जामवाल का जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण विद्युत जामवाल ने ही किया है। फिल्म में विद्युत जामवाल के अलावा  नोरा फतेही, अर्जुन रामपाल और एमी जैक्सन की मुख्य भूमिकाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Post Fighter debacle 10 action films to watch out Bastar Kill Bade Miyan Chote Miyan Baby John Singham Again
बस्तर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बस्तर (15 मार्च 2024 ) 
मार्च महीने में यूं तो कई एक्शन फिल्में प्रस्तावित हैं, लेकिन इन सबमें निर्माता विपुल शाह की सुदीप्तो सेन निर्देशित फिल्म ‘बस्तर’ सबसे अलग है। बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का सघन ज्ञान रखने वाले लेखर अमरनाथ झा की लिखी इस फिल्म में अदा शर्मा और इंदिरा तिवारी की प्रमुख भूमिकाएं हैं। फिल्म सत्य घटनाओं पर आधारित है और इसमें खालिस देसी एक्शन दिखेगा। ये इस साल की सबसे अलग एक्शन फिल्म मानी जा रही है।

Post Fighter debacle 10 action films to watch out Bastar Kill Bade Miyan Chote Miyan Baby John Singham Again
योद्धा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

योद्धा (15 मार्च 2024 ) 
फिल्म 'योद्धा' एयरप्लेन हाईजैक की घटना पर आधारित जबरदस्त एक्शन फिल्म है। सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा के निर्देशन में बनी इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले हीरू यश जौहर, करण जौहर और अपूर्व मेहता ने किया है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा दिशा पटानी और राशि खन्ना की मुख्य भूमिकाएं हैं। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक ऐसे ऑफ-ड्यूटी सैनिक की भूमिका निभाई है जो  अपहर्ताओं का मुकाबला करने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक योजना तैयार करता है। 

विज्ञापन
Post Fighter debacle 10 action films to watch out Bastar Kill Bade Miyan Chote Miyan Baby John Singham Again
बेबी जॉन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बेबी जॉन ( 15 मार्च 2024 )
फिल्म 'बेबी जॉन' में अभिनेता वरुण धवन पहली बार एक्शन अवतार में नजर आएंगे। शाहरुख खान की 'जवान' का निर्देशन करने वाले मशहूर साउथ सिनेमा के निर्देशक निर्देशक एटली इस फिल्म को प्रस्तुत  कर रहे हैं। फिल्म का  निर्देशन  ए. कालीस्वरन ने किया है। यह फिल्म एटली की तमिल ब्लॉकबस्टर 'थेरी' का आधिकारिक हिंदी रूपांतरण है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed