बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह शादी रचाने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे जैकी भगनानी के साथ गोवा में विवाह बंधन में बंधेंगी। दोनों की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। रकुल अपनी जिंदगी के एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रही हैं, इससे उनके फैंस बेहद खुश हैं। मालूम हो कि रकुल कई शानदार फिल्मों का हिस्सा रही हैं। आइए जानते हैं उनकी करियर यात्रा के बारे में...
Rakul Preet Singh: रकुल ने बचपन में ही ठान लिया था अभिनय की दुनिया में आना, संघर्षों से गुजरकर पूरा किया इरादा
रकुल प्रीत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत साउथ सिनेमा से की। साउथ के बाद उन्होंने बॉलीवुड में दस्तक दी। रकुल अभिनय, लुक और ग्लैमर हर चीज में आगे हैं। सिनेमा की दुनिया में अपने अभिनय का जलवा दिखाते उन्हें करीब दस साल हो गए हैं। रकुल का जन्म 10 अक्तूबर 1990 को नई दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक रकुल की शुरुआती पढ़ाई धौलाकुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने जीसस एंड मैरी कॉलेज से स्नातक किया। रकुल प्रीत के पिता कुलविंदर सिंह आर्मी ऑफिसर थे।
रकुल प्रीत सिंह को बचपन से ही अभिनय में दिलचस्पी रही। उन्होंने अभिनय की दुनिया में आने का सपना देखा और इसे साकार भी किया। रकुल ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। वहीं, 2011 के दौरान मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में भी हिस्सा लिया, लेकिन पांचवें नंबर पर रहीं। इसके बाद वह मुंबई पहुंचीं और ऑडिशन के लिए घंटों लाइन में भी लगी रहीं। रकुल को कई रिजेक्शन झेलने पड़े।
Anjana Bhowmick Death: दिग्गज बंगाली अभिनेत्री अंजना भौमिक का निधन, 79 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
रकुल ने वर्ष 2009 में कन्नड़ फिल्म 'गिल्ली' से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने साल 2014 के दौरान फिल्म 'यारियां' से बॉलीवुड डेब्यू किया। बॉक्स ऑफिस पर भले ही यह फिल्म कामयाब नहीं रही, लेकिन रकुल की खूबसूरती और एक्टिंग ने उन्हें पहचान दिला दी। रकुल प्रीत सिंह काफी प्रतिभाशाली हैं। अभिनय के साथ-साथ वे पारंगत भरतनाट्यम डांसर हैं।
Pushpa Part 3: 'पुष्पा: द रूल' के बाद मेकर्स लेकर आएंगे फिल्म का तीसरा भाग! अल्लू अर्जुन ने किया बड़ा खुलासा
रकुल प्रीत सिंह एक गोल्फ प्लेयर भी रह चुकी हैं। उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने के लिए गोल्फ छोड़ा था। 'यारियां' के अलावा रकुल प्रीत सिंह ने 'रनवे', 'थैंक गॉड' और 'दे दे प्यार दे', 'डॉक्टर जी' और 'छतरीवाली' जैसी फिल्में भी की हैं। बात करें उनकी शादी की तो कहा जा रहा है कि रकुल और जैकी भगनानी 21 फरवरी को शादी करेंगे। दोनों के प्री-वेडिंग कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। रकुल और जैकी आज सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा के दर्शन करने पहुंचे, जहां उन्हें देख प्रशंसकों ने उन्हें बधाई दी।
Gajra Kottary: मशहूर लेखिका गजरा ने रणवीर के विज्ञापन को बताया सही, बोलीं, टीवी कहानियां वाकई गर्त में जा रहीं