इन दिनों सोशल मीडिया पर अभिनेता रणवीर सिंह अपने एक बोल्डकेयर विज्ञापन के लिए खूब चर्चा में हैं। कबीर के एक दोहे की लाइन है, ‘सार सार को गहि लहै, थोथा देई उड़ाय’। टेलीविजन की ख्याति प्राप्त लेखिका गजरा कोट्टारी ने इस विज्ञापन का यही सार ही गहा है। वह मानती हैं कि रणवीर का विज्ञापन जैसा भी हो लेकिन टेलीविजन धारावाहिकों को लेकर जो इसमें दिखाया गया है, वह बिल्कुल सत्य है। उन्होंने कहा कि टेलीविजन की कहानियों में जिस तरह की छेड़छाड़ होने लगी है, उसी ने उन्हें टीवी लेखन से दूर रहने को विवश कर दिया है।
Gajra Kottary: मशहूर लेखिका गजरा ने रणवीर के विज्ञापन को बताया सही, बोलीं, टीवी कहानियां वाकई गर्त में जा रहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'अस्तित्व एक प्रेम कहानी', 'बालिका वधू', 'ज्योति', 'पनाह', 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' जैसे कई लोकप्रिय शोज लिख चुकीं लेखिका गजरा कोट्टारी ने बीते दिन सोशल मीडिया पर लिखा, ‘इन दिनों टीवी सामग्री ने मेरे जैसे लेखकों को पूरी तरह से निराश और भ्रमित कर दिया है। इसलिए अगर मैं यह सब लिखने में असहज महसूस करती हूं तो मुझे अपनी आत्मा बेचने के बजाय इससे बाहर निकलने का विकल्प चुनना होगा।'
गजरा कोट्टारी ने अपने लोकप्रिय शो 'बालिका वधू' की चर्चा करते हुए कहा, ‘आज भी जब यह शो दोबारा प्रसारित होता है तो तमाम नए शोज की तुलना में इस शो को पसंद किया जाता है और नए शो की तुलना में अधिक टीआरपी मिलती है। चैनलों और निर्माताओं का मानना है कि दर्शकों ने टीवी देखना बिल्कुल बंद कर दिया है। लेकिन अगर अच्छी कहानियां लिखी जाएं तो दर्शक टेलीविजन से क्यों नहीं जुड़ेंगे? आज भी मैं अच्छी कहानियां लिखने में विश्वास करती हूं, लेकिन जिस तरह की कहानियां लिखने की मांग की जाती है, वह मुझसे संभव नहीं।'
Pushpa Part 3: 'पुष्पा: द रूल' के बाद मेकर्स लेकर आएंगे फिल्म का तीसरा भाग! अल्लू अर्जुन ने किया बड़ा खुलासा
गजरा कोट्टारी कहती हैं, ‘एक टीवी लेखक के रूप में मैंने बहुत आनंद लिया है और खुशी महसूस की। अब तक मैंने जो भी शो लिखे हैं, उन्हें दर्शकों में खूब पसंद किया। 'अस्तित्व एक प्रेम कथा' से लेकर 'बालिका वधू', 'बुद्ध' से लेकर 'ना उमर की सीमा हो' तक, सारे शोज ने अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन टीवी शो अब अपनी विश्वसनीयता खो रहे हैं। यही वजह है कि दर्शक अब टेलीविजन से दूर होते जा रहे हैं।'
Suhani Bhatnagar Dies: 19 साल की उम्र में सुहानी भटनागर का निधन, दंगल में निभाया था छोटी बबीता का किरदार
गजरा कोट्टारी ने रणवीर सिंह के टीवी सीरियलों के स्पूफिंग वाले विज्ञापन की भी चर्चा की। उन्होंने कहा, ‘मुझे दुख के साथ यह स्वीकार करना होगा कि उन्होंने टीवी शो के बारे में विज्ञापन में जो दिखाया है, वह बिल्कुल सच है। टीवी शो में विश्वसनीयता कम हो गई है। मेरे पास अभी भी बताने के लिए ढेर सारी कहानियां हैं और उन्हें विकसित करने की ऊर्जा है। लेकिन मैं खराब कहानियों के प्रति वफादार नहीं हो सकती।'
Anjana Bhowmick Death: दिग्गज बंगाली अभिनेत्री अंजना भौमिक का निधन, 79 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा