Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Sara Ali Khan Marraige comment Of Bua Saba Ali Khan has sparked intrigue and speculation As per reports
{"_id":"65d068a874f7d84c660888d0","slug":"sara-ali-khan-marraige-comment-of-bua-saba-ali-khan-has-sparked-intrigue-and-speculation-as-per-reports-2024-02-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sara Ali Khan: शादी करने वाली हैं सारा अली खान? बुआ सबा के इस कमेंट ने गर्म किया कयासों का बाजार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sara Ali Khan: शादी करने वाली हैं सारा अली खान? बुआ सबा के इस कमेंट ने गर्म किया कयासों का बाजार
अपनी अदाकारी से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाली अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों अपनी आगामी प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। अभिनेत्री एक के बाद एक प्रोजेक्ट्स साइन कर रही हैं। अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की तैयारी में लगीं सारा की अगली फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। अब इस बीच सारा ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसे देख उनकी बुआ सबा अली खान ने कुछ ऐसा कमेंट कर दिया है, जिसके बाद अभिनेत्री की शादी की अटकलें लगाई जा रही है।
2 of 5
सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में, सारा अली खान ने दुल्हन के लुक में तस्वीरों की एक शानदार सीरीज साझा की, जिसमें अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हालांकि, उनकी बुआ सबा अली खान ने इन तस्वीरों पर कमेंट कर फैंस के बीच एक नया सवाल खड़ा कर दिया है और अब फैंस अभिनेत्री पर सवालों की बौछार करने के पूरी तरह से तैयार हैं।
3 of 5
सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान दुल्हन गैटअप में हुस्न परी लग रही थीं। गुलाबी लंहगे, लाइट मेकअप और हेवी जूलरी के साथ अभिनेत्री की यह तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस के साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स अभिनेत्री की इस पोस्ट पर ढेर सारा प्यार बरसा रहे हैं। इस बीच सारा अली खान की बुआ सबा अली खान ने अभिनेत्री की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, "चलो तुम्हारी शादी करा दें।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सबा के इस कमेंट के बाद यूजर्स ने सारा पर अपने सवाल दागने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा, 'शादी कब होगी मैम?' दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्या इस तस्वीर को हम हिंट समझे, आपकी चाची क्या कहना चाहती हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'यह भी अचानक से ही शादी कर के सभी को चौंका देंगी।'
विज्ञापन
5 of 5
सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान जल्द डायरेक्टर कन्नर अय्यर के डायरेक्शन में बनने वाली ऐ वतन मेरे वतन में नजर आएंगी। हाल ही में इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आई थी। ऐ वतन मेरे वतन 21 मार्च 2024 को अमेजन प्राइम वीडियो पर ही रिलीज की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।