फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anil Kapoor: 'द नाइट मैनेजर' की पहली सालगिरह मनाते हुए भावुक हुए अनिल कपूर, जताया फैंस का शुक्रिया

Sat, 17 Feb 2024 01:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 17 Feb 2024 01:27 PM IST
विज्ञापन
The Night Manager completes 1 year Anil Kapoor shares post and expresses gratitute to fans for their love
अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

'द नाइट मैनेजर' की रिलीज को एक साल पूरा हो गया है। इस मौके पर अनिल कपूर ने एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने कुछ बीटीएस (बिहाइंड द सीन) तस्वीरें साझा करते हुए एक लंबा नोट लिखा है, जिसमें सीरीज को प्यार देने के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया है। यह सीरीज 16 फरवरी 2023 को डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज हुई थी, जिसमें अनिल कपूर के साथ आदित्य रॉय कपूर भी नजर आए। 

The Night Manager completes 1 year Anil Kapoor shares post and expresses gratitute to fans for their love
अनिल कपूर व अन्य - फोटो : इंस्टाग्राम

अनिल कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ लिखा है, 'प्यारे प्रशंसकों, 'द नाइट मैनेजर' को सराहने वालों, हमारे इस शो को एक साल पूरा हो गया है। शो की पहली एनिवर्सरी मनाते हुए मेरा दिल प्यार और भावनाओं से भरा हुआ है। यह यात्रा काफी शानदार और असाधारण रही। इसकी सफलता को मैं गहराई से महसूस कर सकता हूं'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

The Night Manager completes 1 year Anil Kapoor shares post and expresses gratitute to fans for their love
द नाइट मैनेजर - फोटो : इंस्टाग्राम

अनिल कपूर ने आगे लिखा, 'आप सभी का प्यार और सहयोग हमारे लिए बेहद खास है। आपके इस प्यार की बदौलत ही 'द नाइट मैनेजर' शो इतना चर्चित हुआ है। यह मेरे करियर के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ है। यह शो स्टोरीटेलिंग का एक प्रमाण भी है'। इसके अलावा अनिल कपूर ने शो की पूरी टीम की भी तारीफ की।
Huma Qureshi : हुमा कुरैशी ने किया दीपिका के रणवीर वाले बयान का समर्थन, बोलीं ट्रोल्स का काम पीछे पड़ना

विज्ञापन
विज्ञापन
The Night Manager completes 1 year Anil Kapoor shares post and expresses gratitute to fans for their love
द नाइट मैनेजर - फोटो : इंस्टाग्राम

अनिल कपूर ने लिखा, 'पर्दे के पीछे दिन-रात काम करने वाली शानदार टीम, आपकी मेहनत और समर्पण ही हमारी इस सफलता का आधार है। हम साथ मिलकर वाकई कुछ खास और कुछ ऐसा रच सकते हैं, जो दर्शकों के दिलों में बस जाए। आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया'।
Esha Deol: तलाक के बाद अब राजनीति में प्रवेश करेंगी ईशा देओल! हेमा मालिनी के इस बयान से मची हलचल

विज्ञापन
The Night Manager completes 1 year Anil Kapoor shares post and expresses gratitute to fans for their love
द नाइट मैनेजर - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता के इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं और अनिल कपूर की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप इंडस्ट्री के महान कलाकार हैं। लव यू सर'। एक यूजर ने लिखा, 'यह शो वाकई कमाल है और इसकी वजह आप हैं।'
Joshua: लंबे इंतजार के बाद 'जोशुआ: इमाई पोल काखा' सिनेमाघरों में आने को तैयार, मेकर्स ने जारी की रिलीज डेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed